Sunday, Oct 01, 2023
-->
kannada-actor-nithin-gopi-dies-due-to-heart-attack

नहीं रहे कन्नड़ के मशहूर एक्टर Nithin Gopi, दिल का दौड़ पड़ने की वजह से हुई मौत

  • Updated on 6/4/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ के मशहूर अभिनेता नितिन गोपी का निधन हो गया है। जी हां, शुक्रवार यानी 2 जून को दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से एक्टर की मौत हो गई। महज 39 साल की उम्र में नितिन ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया।

नहीं रहे कन्नड़ के मशहूर एक्टर Nithin Gopi
वहीं नितिन के अचानक यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार सदमे में हैं।  सोशल मीडिया पर भी फैंस उन्हें लगातार श्रदधांजलि दे रहे हैं। बता दें कि नितिन ने फिल्म को सा-साथ छोटे पर्दे पर भी खूब नाम कमाया था।

Keralida Kesari, Mutthinantha Hendati, Nishabdha जैसी फिल्मों के अलावा नितिन ने कई तमिल शोज में भी अभिनय किया है। वहीं उनकी सुपरहिट फिल्म हैलो डैडी में एक्टर को उनके काम के लिए खूब सराहना मिली थी। इतना ही नहीं नितिन अब डायरेक्शन में भी हाथ जमाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.