नई दिल्ली,टीम डिजिटल। कपिल शर्मा ने बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दिग्गज स्क्रीन राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद से मिलने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया। अभिनेता-कॉमेडियन द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में, वह अनुभवी लेखक के साथ लंबी चर्चा में लग रहे थे, जबकि बेटी अनायरा ने कैमरे के लिए खेल-खेल में पोज दिया।
फोटो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, 'लीजेंड मिस्टर वी विजयेंद्र प्रसाद के साथ समय बिताना सम्मान की बात थी। राज्यसभा सदस्य और "बाहुबली" "आरआरआर" "मक्खी" और कई अन्य क्लासिक फिल्मों के लेखक। इतने महान विनम्र और अद्भुत इंसान, आपसे बहुत कुछ सीखना है सर हमेशा प्यार और सम्मान।’
वी विजयेंद्र प्रसाद की हालिया लोकप्रिय फिल्मों में आरआरआर, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, बजरंगी भाईजान, बाहुबली: द बिगिनिंग, राउडी राठौर, मगधीरा शामिल हैं। वह फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के पिता हैं।
View this post on Instagram A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) भारत में सफल प्रदर्शन के बाद वी विजयेंद्र प्रसाद और एसएस राजामौली की आरआरआर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कमाल कर रही है। बीते शुक्रवार को, यह घोषणा की गई कि जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की गई घोषणा में कहा गया, "यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि #RRRMovie अब जापान में एक भारतीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है! फिल्म की रिलीज के बाद से हमारे सितारों और निर्देशक को दिए गए प्यार के लिए धन्यवाद।’ आरआरआर को 2023 क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में पांच नामांकन और प्रतिष्ठित 2023 गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में दो नामांकन भी मिले हैं। इससे फिल्म को ऑस्कर तक जाने की दौड़ में काफी बढ़ावा मिला है। Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।BOLLYWOODTELEVISIONKAPIL SHARMAV VIJAYENDRA PRASADRRRWRITER comments
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)
भारत में सफल प्रदर्शन के बाद वी विजयेंद्र प्रसाद और एसएस राजामौली की आरआरआर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कमाल कर रही है। बीते शुक्रवार को, यह घोषणा की गई कि जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की गई घोषणा में कहा गया, "यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि #RRRMovie अब जापान में एक भारतीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है! फिल्म की रिलीज के बाद से हमारे सितारों और निर्देशक को दिए गए प्यार के लिए धन्यवाद।’
आरआरआर को 2023 क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में पांच नामांकन और प्रतिष्ठित 2023 गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में दो नामांकन भी मिले हैं। इससे फिल्म को ऑस्कर तक जाने की दौड़ में काफी बढ़ावा मिला है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
उमेश पाल अपहरण कांड: माफिया और पूर्व सांसद अतीक समेत तीन दोषियों को...
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा...
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक...
इजराइल में जनआक्रोश के आगे झुके PM नेतन्याहू, न्यायिक सुधार किया...
मोदी सरकार ने PAN को Aadhaar से जोड़ने की समयसीमा तीन माह बढ़ाई
अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लगातार 11वें दिन भी जारी रहा...