Thursday, Jun 01, 2023
-->
karan johar appeal delhi cm arvind kejriwal sosnnt

Karan Johar ने दिल्ली सरकार से की सिनेमाघर खोलने की अपील, कही ये बात

  • Updated on 12/31/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। यलो अलर्ट के तहत दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, थियेटर बंद रहेंगे। बाजार भी रात 8 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। ऐसे में अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने सिनेमाघर बंद होने पर दुख जताते हुए दिल्ली सरकार से अपील की है। 

करण जौहर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते लिख कि 'हम दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों को संचालित करने की अनुमति देने का आग्रह करते हैं। सिनेमाघर के अंदर-बाहर अन्य सेटिंग्स की तुलना में सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को बनाए रखते हुए एक हाईजीन वातावरण सुनिश्चित करने की बेहतर क्षमता से लैस हैं।' बता दें दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में सरकारों ने नाईट कर्फ्यू लगा दिया है और सिनेमाघरों में 50% दर्शक क्षमता का नियम लागू किया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.