नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शादी के मौसम के चलते और आभूषणों की आवश्यकता को देख, फैशनेबल करण जौहर ने मुंबई के बोरीवली इलाके में आज अपने एक्सक्लूसिव ज्वैलरी ब्रांड "त्यानी फाइन ज्वैलरी" के नए स्टोर का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में महीप कपूर, श्री श्रवण सत्यानी (संस्थापक और पार्टनर) और श्री सुनील ए भुलचंदानी (सीईओ और पार्टनर) भी उपस्थित थे।
त्यानी फाइन ज्वैलरी का पहला ऑफलाइन आउटलेट 2017 में मुंबई के बांद्रा में, पावरहाउस पर्सनैलिटी करण जौहर द्वारा लॉन्च किया गया था , और बाद में देश के अन्य राज्यों जैसे हैदराबाद और दिल्ली में भी विस्तार किया गया है। मुंबई में वापस स्टोर खोलने पर , करण जौहर मानते है कि यह शहर एक और ऑफलाइन स्टोर का हकदार है, वह कहते है कि “त्यानी मेरे व्यक्तित्व का एक विस्तार है। यह ब्रांड हमारे पारंपरिक मूल्यों को एक इलेक्ट्रिक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ आत्मसात करता है। यह कलेक्शन सभी उम्र की महिलाओं को उनके जीवन के सभी चरणों में आकर्षित करता है।"
ब्रांड एंबेसडर जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी जैसी हस्तियों और अधिक को अक्सर अनकट स्टोन ज्वैलरी पहने देखा गया है। प्रत्येक डिजाइन में अपने प्राकृतिक हीरे और पत्थरों के साथ, आभूषण को शानदार और भव्य बनाता है!
त्यानी दुनिया भर में पारंपरिक भारतीय कला रूपों के विस्तार में एक बड़ा कदम उठा रही है। आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसका वजन हल्का है, जिसे रोलिंग गोल्ड तकनीक से बनाया गया है, और आकर्षक डिज़ाइनों के साथ सुलभ है। अपने सौंदर्यपूर्ण रूप से मनभावन, दस्तकारी वाले आभूषणों के साथ, त्यानी ने निश्चित रूप से पिछले कुछ वर्षों में आभूषण उद्योग पर अपनी छाप छोड़ी है।
J&K: पहलगाम सड़क हादसे में ITBP के 6 जवान शहीद, 35 अन्य घायल
नीतीश की महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण, तेज प्रताप बने मंत्री
कर्नाटक: सावरकर और टीपू सुल्तान के बैनर पर बवाल, धारा- 144 लागू
OMG! सिद्धार्थ के जाने के बाद Shehnaaz Gill को हुआ फिर से प्यार, इस...
लाल किले से PM मोदी ने साझा किया भविष्य का खाका, जानिए क्या है पंच...
PM मोदी ने लाल किले पर 9वीं बार राष्ट्र ध्वज फहराया, कही ये बात
भ्रष्टाचार, परिवार की बात कर PM ने अपने ही मंत्रियों, उनके पुत्रों पर...
निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्तखोरी नहीं : केजरीवाल
जनता गरीबी और महंगाई से त्रस्त नहीं होती तो आजादी के जश्न में चार...
भागवत ने स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर में संघ मुख्यालय पर फहराया तिरंगा