Saturday, Jun 10, 2023
-->
kareena kapoor khan shared shares kunal khemus video jsrwnt

करीना ने कुणाल खेमू का ये मजेदार वीडियो शेयर करके कही ये बात

  • Updated on 10/13/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोमवार के दिन सुबह से मुंबई की कुछ जगहों पर लाइट नहीं आ रही थी। जिस वजह से कई सितारों ने ट्वीट करके अपने विचार जाहिर किए हैं। मुंबई(mumbai), ठाणे (thane) और नवी मुंबई (navi mumbai) भी इन्हीं जगहों में शामिल है। मुंबई जैसी जगह में बॉलीवुड स्टार्स के घरों में बत्ती गुल होना अजीब बात हैं न। 

एक्टर कुणाल खेमू ने बहुत ही मजेदार वीडियो शेयर किया। कुणाल ने ये वीडियो मुंबई की लाइफ और मुंबई के बाहर के लोंगो की लाइफ पर बनाई थी। जिसमें दिखाया गया है, कि अगर मुंबई में लाइट जाती है,तो लोग कैसा रिएक्ट करते हैं, वहीं बाहर के किसी क्षेत्र में पावर कट होता है तो लोग कैसे रिएक्ट करते हैं।

अब सुशांत के फैंस करेंगे 'मन की बात', पीएम मोदी के सामने लगाएंगे न्याय की गुहार

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

It’s a tense situation 🙈😂 #powercut

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on Oct 11, 2020 at 11:13pm PDT

कुणाल का यह फनी वीडियो करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और कैप्शन में लिखा- ये आज का इंटरनेट बेस्ट पोस्ट है। बता दें कि पावर कट को लेकर कई बॉलीवुड सितारो ने ट्वीट किए थे। जिनमें अनुपम खेर, कंगना रनौत, अरमान मलिक जैसे कई सितारों के नाम शामिल हैं। 

सुशांत केस में आया नया मोड़! करण जौहर के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

बता दें कि इन दिनों करीना दिल्ली में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए आई हुई हैं और इस महीने के आखिर तक वे यहीं रहेंगी। करीना रोजाना आठ से दस घंटे शूट कर रही हैं और सबसे बड़ी बात ये कि वे प्रेगनेंट भी हैं। करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

गहरे सदमे में हैं रिया, जेल से आई बेटी को Normal करने के लिए मां ने उठाया ये कदम

सूत्रों के अनूसार 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर लाल नाम के फौजी के रोल में हैं और करीना उनकी रूपा बनीं हैं। दोनों इंडिया गेट पर फिल्‍म का एक रोमांटिक सॉन्‍ग शूट करेंगे। इस गाने को सरोज खान के बेटे राजू खान कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

वहीं कुणाल खेमू की कुछ ही दिन पहले 'लूटकेस' फिल्म आई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। 

comments

.
.
.
.
.