Friday, Jun 09, 2023
-->
kareena kapoor khan wear the cheapest sweater sosnnt

प्रेग्नेंसी में खर्चे कम कर रही हैं करीना, पहना इतना सस्ता स्वेटर

  • Updated on 11/28/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों वे जमकर अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वहीं अपने सोशल मीडिया (social media) अकाउंट पर वे आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वे तैमूर को पॉटरी स‍िखाती हुई नजर आई। वहीं तैमूर भी बड़े शौक से इस काम को कर रहे थे। 

तैमूर को मिट्टी के बर्तन बनाना सिखा रहीं करीना, Video वायरल

करीना ने पहना इतना सस्ता स्वेटर
इस दौरान करीना ने ब्लैक और रेड कलर का स्वेटर पहना था जो फैंस को बेदह पसंद आया। वहीं लोगों ने तो उनके इस स्वेटर की कीमत जानने की भी कोशिश की। तो आपको बता दें कि करीना के इस स्वेटर की कीमत मात्र 2 हजार रूपये है। उन्येहोंने इसे H&M ब्रैंड से खरीदा है जो डिस्टाउंट पर 1599 रुपए तक में खरीदा जा सकता है।

वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर लाल नाम के फौजी के रोल में हैं और करीना उनकी रूपा बनीं हैं। वहीं पिछले साल आमिर ने फिल्म से करीना का फर्स्ट लुक रिलीज किया था, जिसमें अभिनेत्री सलवार कमीज और बिंदी के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। और तब से, प्रशंसक फिल्म से जुड़े हर अपडेट अपनी नजर बनाये हुए है। 

Video: करीना और सैफ संग वॉक पर निकले थे तैमूर, फैंस को देख भड़क उठे छोटे नवाब

इन फिल्मों में नजर आएंगी करीना
'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और यह 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' जिसे पहले 2020 की क्रिसमस रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था, अब इस फिल्म को 2021 की क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा।

इसके अलावा बहुत जल्द करीना अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di wedding) के सीक्वल की भी शूटिंग शुरु करने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, डिलिवरी के कुछ समय बाद करीना कपूर खान इस हिट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। फिल्म की निर्माता सोनम कपूर की बहन रिया कपूर (rhea kapoor) ने कुछ दिन पहले  करीना कपूर खान के चैट शो What Women Want पर खुलासा किया था कि वह बहुत जल्द इसका दूसरा दूसरा पार्ट रिलीज करने वाली हैं।

खास बात बता दें कि इस फिल्म का सीक्वल पहले पार्ट के स्टार कास्ट के साथ ही बनाया जाएगा। वहीं खबरें तो यह भी हैं कि फिल्म में करीना स्ट्रिपर का रोल निभाती हुई नजर आ सकती हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.