Sunday, Sep 24, 2023
-->
karishma-tanna-and-varun-bangera-wedding-full-details-sosnnt

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी आज, गोवा में लेंगें सात फेरे

  • Updated on 2/5/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों की धूम मची है। हाल ही में टीवी की नागिन मौनी रॉय ने बड़े धूमधाम से अपने ब्यॉफ्रेंड सूरज संग गोवा में शादी रचाई। वहीं अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma tanna wedding) भी अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

आज गोवा में अपने सूरज संग सात फेरे लेंगी करिश्मा तन्ना
सोशल मीडिया पर उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं, जहां वह शादी के सभी रश्मों को खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं आज 5 फरवरी को करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (varun bangera) संग सात फेरे लेने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों गोवा के एक फाइव स्टार होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

बता दें कि कुछ समय पहले चोरी चुपके करिश्मा और वरुण ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दुबई में सगाई कर ली थी। वहीं दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गएं। वहीं लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इस रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे बढ़ाने का फैसली किया। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.