Saturday, Jun 03, 2023
-->
karni sena demands ban on salman khan show bigg boss 13

करणी सेना और BJP विधायक के निशाने पर Bigg Boss 13, इस वजह से हो रही बैन करने की मांग

  • Updated on 10/10/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टेलीविजन का सबसे मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लगातार बैन करने की मांग की जा रही है। करणी सेना (Karni Sena) और भारतीय जनता पार्टी (bjp) के विधायक नंद किशोर ने सलमान खान (Salman Khan) के शो पर बिजली गिराने की ठान ली है। जी हां ये दोनों ही बिग बॉस को बैन करने की मांग कर रहे हैं। 

दरअसल, करणी सेना ने बिग बॉस पर कई आरोप लगाते हुए ये कदम उठाया है। दर्शक बिग बॉस का इंतेजार काफी समय से कर रहे थे इसी के साथ कुछ ही दिन पहले बिग बॉस की शुरुआत हुई थी। करणी सेना ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Minister of Information and Broadcasting Prakash Javadekar) को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कलर्स चैनल (Colors channels) पर दिखाया जा रहा बिग बॉस में कश्मीर के लड़के के साथ हिंदू लड़कियों को बेड पार्टनर बनाया गया है, जो गलत प्रभाव डालता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी लिखा कि हिंदू  लड़कियों को मॉर्डन बनाने के नाम पर गलत मानसिकता फैलाई जा रही है। करणी सेना का कहना है कि ये शो हिंदू संस्कृति के खिलाफ है।

Bigg Boss 13: पहला टास्क रद्द होने से घरवालों पर भड़के सलमान, कहा- निकल जाओ मेरे घर से!

वहीं इसके अलावा गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा- बिग बॉस 13 पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस पर अश्लीलता और फुहड़ता फैलाने का आरोप लगाया है।

इस बार के सीजन ने की अश्लीलता की हदें पार
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में एंट्री करते ही सभी महिला कंटेस्टेंट को लड़को के साथ बेड शेयर करने को कहा गया और अब यही शो का थीम भी है कि इस बार सभी लड़कियां लड़कों के साथ ही बेड शेयर करेंगी। इसके साथ ही शो में हुआ पहला टास्क भी दर्शकों को काफी अश्लील लगा। ये टास्क घर की मालकिन बनीं अमीषा पटेल ने घरवालों को राशन जीतने के लिए दिया था।

लव जिहाद को दे रहा बढ़ावा
इस टास्क में घरवालों को अपने मूंह से घर के खाने के सामान को एक दूसरे को पास करना था। इस दौरान सभी लड़का और लड़की काफी नजदीक आते दिखे। ये टास्क दर्शकों को खासा पसंद नहीं आया। वहीं इस बार बिग बॉस के कंटेंट को लेकर हिंदू धर्म के लोग आपत्ति जता रहे हैं।

करणी सेना इससे पहले पद्मावत (Padmavat), मणिकर्णिका (Manikarnika) और आर्टिकल 15 (Artical 15) जैसी फिल्मों को भी बैन करने की मांग कर चुकी हैं।

comments

.
.
.
.
.