Saturday, Apr 01, 2023
-->
kartik-aaryan-and-jhanvi-kapoor-in-dostana-sequel

करण जौहर ने किया खुलासा, 'दोस्ताना 2' में ये स्टार्स लीड रोल में आएंगे नजर

  • Updated on 6/27/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्तान' (dostaana) में जॉन अब्राहम (john abraham) और  अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इन दोनों की जोड़ी ने फिल्म को एक अलग ही अंदाज में दर्शकों के सामने परोसा गया था। वहीं अब खबर आई है कि फिल्म के सीक्वल की तैयारी हो रही है।

Navodayatimes

 ‘आर्टिकल 15’ की स्क्रिनिंग में आयुष्मान ने गले लगाकर किया शाहरुख का स्वागत, दिखे ये सितारे

जी हां, हाल ही में करण जौहर (karan johar) ने सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ये वीडियो शेयर कर फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा किया है।

फिलहाल तो फिल्म में जाह्नवी कपूर (jhanvi kapoor) और कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) का नाम ही सामने आया है। लेकिन ये तीसरे स्टार के बारे में करण ने सस्पेंस बना कर रखा है। बता दें कि फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी।

 श्वेता बच्चन की तस्वीरें शेयर कर पिता अमिताभ ने लिखा- पता ही नहीं चला कब इतनी बड़ी हो गई

ये हैं कार्तिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं कार्तिक की बात करें तो इन दिनों वो सारा अली खान के साथ 'लव आजकल 2' (luv aajkal 2) की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा कार्तिक 'पति पत्नी और वो' ( Pati Patni Aur Woh) के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। जिसमें कार्तिक और अन्नया पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे और भूमि वो के रोल में दिखाई देंगी।  फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 

'पति पत्नी और वो' सीक्वल 
ये फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते पर आधारित 70 के दर्शक की सुपरहिट फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ की रीमेक है। इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने  मुख्य भूमिका निभाई थी।

 बर्थडे पर अर्जुन कपूर को मिला मलाइका का ये गिफ्ट, रिश्ते को किया ऑफिशियल

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Tbt

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Jun 26, 2019 at 10:21am PDT

जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट  
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'रूह-अफ्जा' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी नजर आएंगी। वहीं जाह्नवी निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.