Sunday, Apr 02, 2023
-->
kartik and ananya look viral from pati patni aur woh film

Pati Patni Aur Woh के सेट से कार्तिक के बाद अब अन्नया का लुक हो रहा वायरल

  • Updated on 7/15/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कार्तिक आर्यन (kartik aaryan), अन्नया पांडे (ananya pandey) और भूमि पेडनेकर (bhumi pednekar) स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' (pati patni aur wo) की रिलीज डेट की घोषणा जबसे हुई है तभी से फिल्म खूब चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

फिल्म में कार्तिक एक सीधे-साधे इंसान का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम चिंटू है।

अपनी गर्ल गैंग के साथ करिश्मा ने की जमकर मस्ती, वायरल हो रही तस्वीरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Nawabon ka Sheher ❤️

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Jul 13, 2019 at 4:22am PDT

कार्तिक ने लिखाइमोशनल पोस्ट
वहीं कार्तिक का ये लुक आपको शाहरुख की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (rab ne bana di jodi) के किरदार से मेल खाता हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में कार्तिक फॉर्मल कपड़ों और मूछों में दिख रहे हैं। वहीं कार्तिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 'एक किरदार को, उसकी दुनिया को पीछे छोड़ना...और एक नए किरदार में ढलना तकलीफदेह है। लेकिन मजेदार प्रक्रिया है। एक अभिनेता होने के नाते आपको एक ही जिंदगी में बहुत सारी जिंदगी जीने को मिला है।' 

यूजर्स के निशाने पर दीपिका, शादी पर उठाए गए सवाल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Beauty 😍💓🔥

A post shared by Ananya 👸💃🎥 (@ananyapandayteam) on Jul 14, 2019 at 4:00am PDT

वहीं कार्तिक के बाद अब अन्नया पांडे (ananya pandey) की भी सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे फिल्म से उनका लुक बताया जा रहा है। इस तस्वीर में उन्होंने येलो कलर की ड्रेस पहन रखी है जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Dream with open eyes Fly without wings 👀🦅

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Jul 6, 2019 at 10:19pm PDT

ये है कार्तिक की आने वाली फिल्में 
कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में खबर आई कि  साल 2007 में आई अक्षय कुमार (Akshay kumar) स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' (bhool buulaiya) का सीक्वल बनने वाला है जिसमें कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) को लीड रोल के लिए साइन किया गया है। इसके अलावा इम्तियाज अली (imtiaz ali) की फिल्म 'लव आजकल 2' (luv aajkal 2) की शूटिंग पूरी की है। 

सारा और कार्त‍िक के इश्क के चर्चे 
वहीं फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद सारा (sara ali khna) और कार्तिक ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। दोनों को एक दूसरे के साथ काफी खुश देखा जाता है। सारा और कार्त‍िक के इश्क के चर्चे इन द‍िनों बॉलीवुड के गल‍ियारों में खूब हो रहे हैं। ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.