Friday, Jun 09, 2023
-->
karwa-chauth-2018-for-bollywood-celebs

बॉलीवुड की ये हॉट बालाएं पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत

  • Updated on 10/26/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस साल का करवा चौथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स के लिए बेहद खास रहने वाले है। क्योंकि इस साल 2018 में बॉलीवुड सबसे ज्यादा शादियों के लिए ही चर्चा में रहा है। ऐसे में बॉलीवुड में करवा चौथ का क्रेज ज्यादा देखने को मिलेगा। भारत में इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जहां आम महिला से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। आइए जानते हैं इस बार कौन- कौन सी एक्‍ट्रेसेज अपना पहला करवा चौथ रख रही हैं।

इस सूची में सबसे पहला नाम अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली का आता है। हालांकि उनकी शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी लेकिन अनुष्‍का का यह पहला करवा चौथ होगा।

 आमिर खान ने की कैटरीना के मूव्स की तारीफ, कहा 10 साल में भी नहीं कर पाता ऐसा डांस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💫 #EverydayPhenomenal

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on May 9, 2018 at 9:33pm PDT

वहीं दूसरा नाम सोनम कपूर का है जो अपने पति आनंद आहूजा के लिए करवा चौथ का फास्ट रखेंगी। 8 मई 2018 को शादी करने के बाद ये नया नवेला जोड़ा अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @angadbedi ❤

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on May 10, 2018 at 1:15am PDT

तीसरा नाम नेहा धूप‍िया और एक्‍टर अंगद बेदी का आता है। जिन्होंने सभी से छिप-छिपाकर शादी रचाई थी। हालांकि नेहा  प्रेग्‍नेंसी की वजह से शायद व्रत ना रखें लेकिन वह इस पर्व को पूरे रीति रिवाज के साथ बखूबी निभाएंगी। बता दें कि नेहा धूपिया ने इस साल 10 मई को एक्टर अंगद बेदी से चोरी-छिपे शादी रचाई थी। काफी टाइम से इन दोनों के अफेयर्स की खबरें थी लेकिन अचानक से इन दोनों ने शादी कर के सबको चौंका दिया। 

 आयुष शर्मा का b'day bash, पार्टी में पहुंचे बी-टाउन के कई सितारे

टीवी जगत की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष लिम्बाचिया के साथ गोवा में शादी रचाई थी। ऐसे में शादी के बाद उनका भी यह पहला करवा चौथ रहेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on Oct 17, 2018 at 1:05am PDT

वहीं, नया नवेला जोड़ा युविका और प्रिंस का भी नाम इस सूची में अब शामिल होगा। जिन्होंने हाल ही में शादी की है और दोनों फिलहाल मालदीव्स में हनीमून मनाने गए हैं। 12 अक्टूबर 2018 को शादी करने के बाद ये नया नवेला जोड़ा अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.