Tuesday, Oct 03, 2023
-->
karwa-chauth-2018-tv-actress

#Karwachauth2018: टीवी की ये एक्ट्रेसेस रखेंगी पति के लिए पहला व्रत

  • Updated on 10/27/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पूरे दिन भूखे रहकर अपने पती की लंबी उम्र की कामना करने वाली सुहागन महिलाएं कुछ इस तरीके से करवा चौथ का त्यौहार मनाती हैं। इस त्यौहार के पीछे उनका प्रेम और स्नेह छुपा होता है। भारत में इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जहां आम महिला से लेकर टीवी एक्ट्रेस भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन सी मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं जो कि इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Beautiful outfit by @rohitkverma ❤️ makeup @glamblush_makeup @khuranajewelleryhouse @epicstories.in

A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on Oct 17, 2018 at 9:51pm PDT

इस सूची में पहला नाम युविका का आता है जिन्होंने हाल ही में एक्टर प्रिंस से शादी की है और दोनों फिलहाल मालदीव्स में हनीमून मनाने गए हैं। 12 अक्टूबर 2018 को शादी करने के बाद ये नया नवेला जोड़ा अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेगा।

 इस एक्टर के साथ मलाइका का नाम जोड़कर करण ने की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

वहीं टीवी जगत की आदर्श बहू और अब बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ भी अपने पति और को-स्टार शोएब इब्राहिम के लिए करवा चौथ का फास्ट रखेंगी। लेकिन फिलहाल वह अपनी पति से दूर बिग बॉस के घर में हैं। अब देखना होगा कि ऐसे में बिग बॉस दीपिका के लिए क्या स्पेशल इंतजाम करते हैं।

स्टार प्लस का सबसे चर्चित शो इश्कबाज की एक्ट्रेस विविधा कृति ने 15 मार्च साल 2018 में अपने बचपन के दोस्त वरुण के साथ सात फेरे लिए थें। इस बार वह भी अपना पहला करवा चौथ मनाती हुई दिखेंगी।

टीवी जगत की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष लिम्बाचिया के साथ गोवा में शादी रचाई थी। ऐसे में शादी के बाद उनका भी यह पहला करवा चौथ रहेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Ganesh Chaturthi 😊🌿🌿😊

A post shared by Pankhuri Awasthy (@pankhuri313) on Sep 13, 2018 at 3:34am PDT

रजिया सुल्तान फेम ऐक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी की भी इसी साल 5 जनवरी को टीवी जगत के सीनियर और फिल्म एक्टर गौतम रोडे के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। यह साल उनके लिए भी खास है क्योंकि पंखुड़ी अवस्थी का भी यह पहला करवा चौथ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

// Life is better when u smile 💕

A post shared by Neha Saxena💫 (@nehaasaxena) on Apr 27, 2018 at 11:55pm PDT

इस साल टीवी एक्ट्रेस नेहा सक्सेना भी अपने पति एक्टर शक्ति अरोड़ा के लिए करवा चौथ रखेंगी। दोनों ने 16 अप्रैल 2018 को शादी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

4❤️ @ashukla09

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on Oct 21, 2018 at 11:11am PDT

वहीं अंत में टीवी के लव बर्डस एक्ट्रेस रुबीना दिलेक और एक्टर अभिनव शुक्ला भी इस त्यौहार को बड़े धूम-धाम से मनाएंगे। दोनों ने इसी साल 21 जून को सात फेरे लिए थें। देखा जाए तो इस बार टीवी सेलेब्स में काफी लोगों का पहला करवा चौथ होगा जिसे देकना काफी दिलचस्प रहेगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.