Monday, Sep 25, 2023
-->
khushi kapoor remembers mom sridevi on fouth death anniversary sosnnt

Sridevi Death Anniversary: मां को याद कर भावुक हुईं Khushi Kapoor, शेयर की अनदेखी फोटो

  • Updated on 2/24/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल। हिंदी सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वह आज भी चांदनी बनकर अपने चाहने वालो के दिलों में बसती हैं। जी हां, आज ही वह मनहूस दिन था जब श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के कमरे के बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी। साल 2018, 24 फरवरी को अभिनेत्री का निधन हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

मां को याद कर भावुक हुईं  Khushi Kapoor
वहीं श्रीदेवी की चौथी डेथ ऐनिवर्सरी (Sridevi Death Anniversary) पर उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर (khushi kapoor) ने मां को याद कर भावुक हो गईं और सोशल मीडिया पर अपनी मैं के साथ एक अनदेखी तस्वीर  शेयर की है। खुशी ने अपने इंस्टाग्राम (Khushi Kapoor Instagram) अकाउंट पर बचपन की एक फोटो साझा की है जहां वह श्रीदेवी की गोद में  बैठी हुई नजर आ रही हैं।

 खुशी कपूर, श्रीदेवी

वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस श्रीदेवी को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि श्रीदेवी की अचानक मौत से उनके परिवार वालों के साथ-साथ फैंस को भी गहरा सदमा लगा था। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.