Saturday, Sep 30, 2023
-->
kiara advani birthday special hot pictures and videos

बहुत कम समय में कियारा आडवानी ने बनाई सबके दिलों में जगह, देेखें कुछ Hot तस्वीरें और वीडियो

  • Updated on 7/31/2019

नई दिल्ली टीम/डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवानी (kiara advani) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। फिलहाल वे अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कबीर सिंह' (kabir singh) की सफलता के मजे ले रही हैं। आज कियारा आडवानी अपना 28 वां जन्मदिन (birthday) मना रही हैं। कियारा ने कम समय में सबके दिलों में अलग पहचान बनाई। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on Jul 23, 2019 at 5:42am PDT

कियाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी सेक्सी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कियारा की फैनफॉलोइंग बहुत ज्यादा है। कियारा के चाहने वाली जितने बॉलीवुड में हैं उतने ही साउथ में भी हैं क्योंकि वे साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। इंस्टाग्राम पर कियारा के 6.6 मिलियन फॉलोअर्स है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

☀️💦

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on Dec 28, 2018 at 10:29pm PST

कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बिजनेसमैन हैं और मां गेनेवीवे जाफरी एक टीचर रही हैं। उनका एक छोटा भाई भी हैं जिसका नाम मिशाल आडवाणी है। कियारा अपने परिवार के काफी करीब हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Twinning with the namesake @aliaabhatt 💥👯‍♀️

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on Nov 7, 2018 at 1:04am PST

काफी कम लोगों को पता होगा कि कियारा का असली नाम आलिया था लेकिन बॉलीवुड में पहले से एक आलिया थी जिस वजह से कियारा आडवाणी ने अपना नाम बदल लिया था। 
 

मुंबई में जन्मी कियारा ने बॉलीवुड में फिल्म 'फुगली' से कदम रखा था। फुगली के बाद कियारा ने फिल्म 'एम एस धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी' में काम किया और इसी फिल्म से उन्हें नोटिस किया गया। 

इसके बाद कियारा फिल्म 'मशीन' और वेबसीरीज लस्ट स्टोरीज में भी नजर आईं। लस्ट स्टोरीज से उन्होंने सबके दिलों में जगह बना ली। इसमें उनका काफी बोल्ड किरदार था। 

इसके अलावा कियारा जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.