नई दिल्ली/टीम डिजिटल। किशोर कुमार का नाम आते ही उनके खूबसूरत गाने सबके जहन में आने लगते हैं। किशोर एक बेहतरीन गायक होने के साथ- साथ एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, म्यूजिक डायरेक्टर और सबसे बढ़कर एक कमाल के व्यक्ति थे। किशोर ने फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे सुपरहिट गानें दिए जिन्हें आज भी लोगों ने दिलों में बसाया हुआ है। किशोर कुमार ने अपनी आवाज से कई स्टार्स को सुपरस्टार बनाया दिया ।
13 अक्तूबर 1987 को किशोर कुमार को दिल का दौरा पड़ा और वह इस दुनिया से विदा हो गए। हैरानी की बात ये है कि किशोर कुमार ने कभी भी गाने की कोई ट्रेनिंग नहीं ली, तब भी वे इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं।
पुण्यतिथि: एक ही मां के दो बेटे, एक ने लिया जन्म तो दूसरे ने कहा दुनिया को अलविदा
किशोर के बडे़ भाई अशोक कुमार ने एक बार खुलासा किया था कि बचपन में किशोर की आवाज फटे बांस जैसी थी, लेकिन एक बार उनका पांव सब्जी काटने वाली दराती से कट गया था। डॉक्टरों ने उंगली का तो इलाज कर दिया लेकिन किशोर का दर्द नहीं गया। वो कई दिनों तक दर्द के कारण चिल्लाते रहते थे। इस घटना की वजह से उनका ऐसा रियाज हुआ कि उनकी आवाज ही बदल गई। किशोर की यह नई आवाज उस हादसे की देन थी।
B'day Spl: क्यों अपनी ही शादी में कृष्णा राज कपूर की नजरें कर रहीं थीं अशोक कुमार का इंतजार
किशोर ने अपने फिल्मी करिअर में 600 से भी अधिक हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने बंगला, मराठी, असामी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी और उडिया फिल्मों में भी अपनी दिलकश आवाज के जरिये श्रोताओं को भाव विभोर किया। आइए सुनते हैं कुछ सुपरहिट गानें-
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक