Wednesday, May 31, 2023
-->
kl-rahul-and-athiya-shetty-to-get-married-soon-sosnnt

अब Suniel Shetty के घर गूंजेगी शहनाई, KL Rahul संग सात फेरे लेंगी आथिया शेट्टी

  • Updated on 4/20/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड में शादियों का सीजन जोरो-शोरो पर है। कैटरीना-विक्की और रणबीर-आलिया के बाद अब सुनील शेट्टी के घर शहनाई बजने वाली है। खबरें हैं कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

KL Rahul संग सात फेरे लेंगी आथिया शेट्टी
करीबी सूत्रों के मुताबिक, दोनों के घर पर इस ग्रैंड शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस साल के अंत तक अथिया और केएल राहुल शादी रचाने वाले हैं। यह एक विंटर वेडिंग होगी। बता दें कि पिछले तीन साल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों खुलेआम प्यार का इजहार करते हुए दिखते हैं। जैसा कि हम जानते हैं सुनील शेट्टी मैंगलोर की टुलु भाषा बोलने वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो वहीं उनके होने वाले दमाद केएल राहुल के मैंग्लोर के रहने वाल हैं।ऐसे में दोनों दक्षिण पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर सकते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.