नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के खलनायक प्रेम चोपड़ा आज अपना 82 वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रेम चोपड़ा ने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान खलनायक के तौर पर बनाई। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वो फिल्मों में आना चाहते थे लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बने। उन्होंने अपने पिता से साफ तौर पर कह दिया था कि वो अभिनेता बनना चाहते हैं। इसके बाद वो अपने सपने को पूरा करने के लिए पचास के दशक के अंतिम वर्षों में मुंबई आ गए।
मुंबई आने के बाद प्रेम चोपड़ा को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपने जीवन यापन के लिए वह टाइम्स ऑफ इंडिया के सर्कुलेशन विभाग में काम करने लगे। इस दौरान फिल्मों में काम करने के लिए वह संघर्ष करते रहे।
इस बीच उन्हें एक पंजाबी फिल्म 'चौधरी करनैल भसह' में काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1960 में प्रदर्शित यह फिल्म सुपरहिट हुई और वह दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक कामयाब हो गए।
बॉलीवुड के वो एक मात्र ऐसे इंसान हैं जिन्होंने कपूर खानदार की सभी पीढ़ियों के साथ काम किया।
जब राजेश खन्ना हीरो के रूप में बॉलीवुड में छाए उस समय विलेन के रूप में प्रेम चोपड़ा ही एक नाम था। दोनों को साथ लेकर बनाई गई फिल्में जब सफल होने लगी तो उन्हें 'लकी पेयर' माना जाने लगा।
19 फिल्में दोनों ने साथ की जिसमें से 15 सुपरहिट रहीं। राजेश खन्ना जब कोई फिल्म साइन करते तो वितरक उनसे हीरोइन का नाम नहीं पूछते बल्कि यह पूछते कि क्या प्रेम चोपड़ा इस फिल्म में है। राजेश खन्ना और उनके बीच गहरी दोस्ती थी और राजेश खन्ना की मृत्यु तक यह दोस्ती कायम रही।
'मेरा नाम जोकर' की असफलता के बाद राज कपूर 'बॉबी' बना रहे थे। क्लाइमैक्स के लिए उन्हें एक विलेन की जरूरत थी। वे ऐसा अभिनेता चाहते थे जिसे देख कर ही दर्शक समझ जाए कि यह बदमाशी करेगा। रोल छोटा था। बावजूद इसके उन्होंने प्रेम चोपड़ा को फिल्म ऑफर की। राज कपूर के निर्देशन में काम करना तो प्रेम ने अपने लिए सौभाग्य की बात मानी। ये भी नहीं पूछा कि क्या रोल है और हां कर दी।
शूटिंग शुरू हुई तो राज कपूर ने कहा कि बस एक ही संवाद बोलना है 'प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा।' अब प्रेम चोपड़ा दंग रह गए कि छोटा सा रोल और संवाद भी नहीं के बराबर। बहुत हिम्मत जुटा कर राज कपूर से पूछ बैठे कि बस, इतना सा डायलॉग। राज कपूर ने कहा कि यदि फिल्म चल निकली तो यही डायलॉग लोगों की जुबां पर होगा और हुआ भी ऐसा ही। बॉबी के इस संवाद ने प्रेम चोपड़ा को घर घर में मशहूर कर दिया।
प्रेम चोपड़ा ने ज्यादातर महिलाओं पर बुरी नजर डालने वाले खलनायक की भूमिकाएं निभाईं। जब भी वे अपने दोस्त या रिश्तेदार की पार्टियों में जाते थे तो महिलाएं उनसे खौफ खाकर छिप जाती थीं। इससे प्रेम चोपड़ा बहुत असहज महसूस करते थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी