Thursday, Sep 28, 2023
-->
krishna shroff boyfriend calls her wifey photo viral

तो क्या टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने कर ली शादी? बॉयफ्रेंड ने कहा Wifey

  • Updated on 9/6/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna shroff) सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे लेकर वो एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इसके साथ ही वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटौरती हैं। हाल हीं में कृष्णा के बॉयफ्रेंड ने भी उनकी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने कृष्णा को Wifey बुलाया है।

Navodayatimes

बॉयफ्रेंड संग अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें
बता दें बिते दिनों कृष्णा श्रॉफ ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ डिनर डेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं और ड्रिंग्स लेते दिख रहे हैं।

बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अब कृष्णा श्रॉफ ने किया ये

बॉयफ्रेंड ने शेयर की चौकाने वाली तस्वीर
इसके बाद अब कृष्णा के बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडियो पर गर्लफ्रेंड कृष्णा की एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन दे दिया है जिसे देख सभी हैरान हैं। बेशक ही यह दोनों बेबाक अंदाज में अपने रिश्ते को सभी के सामने लाए हैं लेकिन इस तस्वीर के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने चोरी चुपके शादी कर ली है।

भाई टाइगर की फिल्म से बॉलीवुड में होगी कृष्णा श्रॉफ की एंट्री

तस्वीर में कृष्णा को बताया Wifey
कृष्णा के बॉयफ्रेंड ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्होंने कृष्णा को Wifey बोला है। यानि वो कृष्णा को अपनी पत्नी मानते हैं। ये तस्वीर मुंबई की है। तस्वीर में कृष्णा काफी रिलेक्स नजर आ रही हैं।

बहन कृष्णा को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं टाइगर श्रॉफ

चैट शो में कबूला था रिश्ता
बता दें कि कृष्णा एक आंत्रप्रेन्योर हैं वहीं उनके बॉयफ्रेंड एक ऑस्ट्रलियन बास्केटबाल प्लेयर हैं। जब एक चैट शो में कृष्णा से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिंदास अंदाज में अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि जिस इंसान के साथ वो हैं उस पर उन्हें गर्व है तो इसे किसी से छिपाने की जरूरत नहीं है।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.