नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आमिर खान अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज के लिए तैयार है और प्रशंसक फिल्म के सिनेमाघरों में लगने को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। ऐसे में सब कुछ लाल सिंह चड्ढा के फेवर में है लेकिन एक चीज जिसने सबसे ज्यादा इस फेवर में काम किया, वो है लाल सिंह चड्ढा की यूनीक म्यूजिक स्ट्रेटेजी। फिल्म के सभी गाने दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। लेकिन एक बात जिसने दुनिया भर में दर्शकों का ध्यान खींचा है, वह यह है कि निर्माताओं ने सभी गानों को वीडियो फॉर्मेट में रिलीज करने से पहले ऑडियो फॉर्म में रिलीज किया है।
लिस्नर्स द्वारा न केवल फिल्म के सभी गानों की सराहना की गई, बल्कि इसने उनके बीच फिल्म को और अधिक देखने के लिए उत्सुकता भी पैदा कर दी है। संगीतकारों, गायकों, गीतकारों और तकनीशियनों को सुर्खियों में रखकर, लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने हर कलाकार को आगे बढ़ने, फलने-फूलने और राइज करने का मौका दिया है।
'कहानी', 'मैं की करां' से लेकर 'फिर ना ऐसी रात आएगी' और 'तुर कलेयां' तक, सभी गाने समान रूप से सूदिंग और दिल को छू लेने वाले हैं। उनका हर वर्जन इतना गहरा है जितना कोई समझ नहीं सकता और हर एक शब्द में लाल सिंह चड्ढा की कहानी उकेरी गई है। इस म्यूजिक स्ट्रेटेजी ने दर्शकों को लाल सिंह के सेल्फ लव की कहानी से संबंधित होने और फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले उनके जीवन के अर्थ को समझने के लिए मजबूर किया है।
लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने बार-बार दुनिया के सामने यह साबित किया है कि एक फिल्म म्यूजिक वीडियो एक्टर्स के डांस के बिना भी हिट हो सकता है और एक साउंडट्रैक को विजुअस्ल के सपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि गीत के बोल कहानी को कहने और गीतों में अर्थ जोड़ने के लिए काफी हैं। कह सकते है कि आमिर खान प्रोडक्शंस की म्यूजिक स्ट्रेटेजी ने अच्छी तरह से काम किया है।
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।
अडानी मामले पर संसद में हंगामा, विपक्ष की मांग- SC की निगरानी में हो...
FPO वापस लेने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी टूटा
पूर्ण अभिदान मिलने के बावजूद अडानी ने FPO वापस लिया, कही ये बात
Bday Spl: इस शख्स के कहने पर Shamita ने रखा था बॉलीवुड में कदम, इस...
पति से घर से नकदी व जुलरी चुरा प्रेमी के साथ हुई फरार, FIR दर्ज
गुरुग्राम के होटल में किशोरी से ‘इंस्टाग्राम मित्र' ने दुष्कर्म किया
RSS न दक्षिणपंथी है और न ही वामपंथी, वह राष्ट्रवादी है: होसबोले
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...