Saturday, Jun 10, 2023
-->
lata mangeshkar body remains sosnnt

आंखों में आंसू लिए Lata Mangeshkar की अस्थियां लेने पहुंचा परिवार

  • Updated on 2/7/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुरों की मल्लिकाला लता मंगेशवर (lata mangeshkar) पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। रविवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में उनका अंतिम संस्कार (lata mangeshkar funeral) किया गया। भाई हृदयनाथ ने अपनी बहन को आग दिया।

आंखों में आंसू लिए Lata Mangeshkar की अस्थियां लेने पहुंचा परिवार
वहीं लता मंगेशवर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार के अलावा कई नामचिन हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। लता को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्न‍ि दी। 

लता मंगेशकर का अंत‍िम संस्कार

बता दें कि चिता की आग ठंडी हो जाने के बाद आज सुबह लता मंगेशवर का परिवार अस्थ‍ियां उठाने शिवाजी पार्क पहुंचा। लता के भाई हृदयनाथ और उनके बेटे और लता के भतीजे आद‍िनाथ मंगेशकर यहां मौजूद नजर आएं। पंड‍ित ने पूरे रीत‍ि-रिवाज से लता की अस्थ‍ियों को कलश में भरा और उन्हें आद‍िनाथ को सौंप दिया। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखीं। बता दें कि लता दीदी की अस्थ‍ियों को उनके घर प्रभुकुंज निवास ले जाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.