नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर अब भी गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है। अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को सांस में दिक्कत के चलते पिछले सप्ताह यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
TMC सांसद नुसरत जहां सांस की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती
सेहत में हो रहा सुधार अस्पताल के एक भीतरी सूत्रों के अनुसार, ‘‘उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है। वह अब भी अस्पताल के आईसीयू में हैं।’’ सूत्र ने बताया कि वह रविवार रात तक वेंटिलेटर पर ही थीं, लेकिन सूत्र यह पुष्टि नहीं कर सका कि स्वर सम्राज्ञी अब भी वेंटिलेटर पर हैं या नहीं। सुप्रसिद्ध गायिका की छोटी बहन उषा मंगेशकर ने कहा कि वे डॉक्टरों द्वारा उन्हें (लता मंगेशकर) छुट्टी दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
‘दोपहरी’ लिखने के पीछे का विचार समाज में बुजुर्ग महिलाओं की चिंताओं को बताना है : पंकज कपूर
अब भी हैं अस्पताल में भर्ती उषा मंगेशकर ने कहा, ‘‘उनके (लता) स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह अब भी अस्पताल में हैं और डॉक्टर जब हमसे उन्हें घर ले जाने के लिए कहेंगे तो हम उन्हें घर ले जाएंगे।’’ सात दशक से अधिक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है। वह भारतीय सिनेमा के महानतम गायकों में एक मानी जाती हैं। उन्हें 2001 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिला था।
पोस्टर से बढ़ी रार, अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला हमला
सदस्यता खत्म होने को BJP ने बताया न्यायसंगत, कहा- राहुल को...
यूट्यूब से सीखा ठगी का तरीका, इस्टाग्राम से लिए नंबर और शुरू कर दी ठगी
कर्नाटक चुनावः कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे...
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...