नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद 92 वर्षीय लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी भतीजी रचना शाह ने लता के फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।
लता की भतीजी रचना शाह ने बताया कि लता दीदी की हालात अब स्थिर है, वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। अभी कुछ दिन और हॉस्पिटल में रहेंगी।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीक समदानी ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है और वही उनका इलाज कर रहे हैं, लेकिन उनके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। वह कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।
"Singer Lata Mangeshkar continues to be in the ICU ward. She will be under observation for 10-12 days. Along with COVID, she is also suffering from pneumonia," says Dr Pratit Samdhani, who is treating her at Mumbai's Breach Candy Hospital pic.twitter.com/Z0e3KUip4g — ANI (@ANI) January 12, 2022
"Singer Lata Mangeshkar continues to be in the ICU ward. She will be under observation for 10-12 days. Along with COVID, she is also suffering from pneumonia," says Dr Pratit Samdhani, who is treating her at Mumbai's Breach Candy Hospital pic.twitter.com/Z0e3KUip4g
स्वर कोकिला लता मंगेशकर
बता दें कि लता मंगेशकर के बिना हिंदी सिनेमा जगत (hindi cinema) अधूरा होता। 28 सितंबर (28 september) का दिन भारत (india) के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन सुरों की सरताज लता ने इस दुनिया में कदम रखा था। लता की दिल को छू जाने वाली आवाज और उनके गाने आज भी अपना एक अलग अस्तित्व रखते है। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था। इसके बाद लता मंगेशकर ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। अपने फिल्मी करियर में अब तक वह अनगिनत गानें गा चुकी हैं।
लता मंगेशकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार,फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीता है। इनके अलावा, उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989), महाराष्ट्र भूषण (1997), पद्म विभूषण (1999), भारत रत्न (2001), लीजन ऑफ ऑनर (2007) से सम्मानित किया गया। वह 22 नवंबर, 1999 से 21 नवंबर, 2005 तक संसद, राज्यसभा की सदस्य भी रहीं हैं।
इन सितारों को हो चुका है कोरोना
देशभर में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बुरी तरह बरस रहा है। कोविड का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। खासकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इसका कहर कुछ ज्यादा ही बसर रहा है। एक के बाद एक सभी सितारें इसकी चपेट में आ रहें हैं। यही नहीं स्टार्स के छोटे बच्चों को भी कोरोना अपना निशाना बना रहा है।
हाल ही में खबर आई थी कि किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) का चार महीने का बेटा निर्वैर (Nirvair) भी कोविड पॉजिटिव हो गया था। किश्वर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। इसके अलावा 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Acche Lagte Hain) के ऐक्टर नकुल मेहता (Nakul Mehta) के 11 महीने के बेटे सूफी (Sufi) को भी कोरोना हुआ था।
हाल ही में खुशी कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जान्हवी और बोनी कपूर होम क्वारंटीन हैं। वहीं दूसरी तरफ रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और कॉमेडियन वीर दास भी कोरोना पॉजिटिव हैं। हिना खान और उनका परिवार भी कोरोना पॉजिटिव है। सिंगर सोनू निगम परिवार सहित कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, करीना कपूर, शरद मल्होत्रा, शिखा सिंह, वरुण सूद,अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके फिल्मकार पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकें हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...