Saturday, Jun 03, 2023
-->
lata mangeshkar national mourning sosnnt

Lata Mangeshkar के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज

  • Updated on 2/6/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर से पूरे देश में सन्नाटा पसर गया है। वह पिछले लंबे समय से बीमार थीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांसे ली। वहीं आज शाम 6:30 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच खबर आई है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लता दीदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक
वहीं थोड़े देर पहले केंद्र सरकार ने लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। उन्हें सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा। क्या बॉलीवुड कलाकार, क्या म्यूजिक इंडस्ट्री, क्या कारोबारी जगत बल्कि राजनीतिक जगत भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है।

RIP Lata Didi: 2 Days Of National Mourning Over The Death Of Lata Mangeshkar,  Find Out

बता दें कि 8 जनवरी को खबर आई कि लता दीदी को कोरोना हो गया है, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पातल में भर्ती करवाया गया। वह करीब एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.