नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता मंगेशकर को कई दिन हो गए लेकिन अभी भी वे अस्पताल में ही हैं। इसी बीच उनकी तबीयत को लेकर कई अफवाहें आ रही हैं। जिस वजह से उनकी टीम ने गुजारिश की है कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें।
टीम ने जारी किया बयान एक ईमानदार अपील। कृपया किसी भी झूठी खबर पर यकीन न करें, लता मंगेशकर इलाज के तहत आईसीयू में हैं। डॉ प्रतीत समदानी और डॉक्टरों की उनकी टीम द्वारा इलाज किया गया। परिवार और डॉक्टरों को अपनी प्राइवेसी चाहिए। आइए हम लता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और घर लौटने की प्रार्थना करें।
लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हैं। उनकी उम्र के कारण कई अन्य समस्याएं भी हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। वे अभी कुछ दिन और हॉस्पिटल में ही रहेंगी।
घर में बिठाए गए भगवान शिव के रुद्र लता मंगेशकर की छोटी बहन और सिंगर आशा भोसले ने बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर के घर पर भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। यह पूजा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखी गई है।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर
बता दें कि लता मंगेशकर के बिना हिंदी सिनेमा जगत (hindi cinema) अधूरा होता। 28 सितंबर (28 september) का दिन भारत (india) के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन सुरों की सरताज लता ने इस दुनिया में कदम रखा था। लता की दिल को छू जाने वाली आवाज और उनके गाने आज भी अपना एक अलग अस्तित्व रखते है। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था। इसके बाद लता मंगेशकर ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। अपने फिल्मी करियर में अब तक वह अनगिनत गानें गा चुकी हैं।
लता मंगेशकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार,फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीता है। इनके अलावा, उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989), महाराष्ट्र भूषण (1997), पद्म विभूषण (1999), भारत रत्न (2001), लीजन ऑफ ऑनर (2007) से सम्मानित किया गया। वह 22 नवंबर, 1999 से 21 नवंबर, 2005 तक संसद, राज्यसभा की सदस्य भी रहीं हैं।
साक्षी हत्याकांडः साहिल ने 15 दिन पहले हरिद्वार से खरीदा था चाकू
शिवाजी के राज्याभिषेक की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी का...
हरकी पैडी पहुंचे पहलवान, गंगा में मेडल विसर्जित करने से टिकैट ने रोका
पहलवानों का मुद्दा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में भी गूंजा, भारतीय...
पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार: गुरमीत खुडियां, बलकार सिंह बनेंगे मंत्री
अडाणी ग्रुप में विदेशी कंपनियों के निवेश को लेकर कांग्रेस ने साधा...
दिल्ली सेवा अध्यादेश: माकपा ने AAP का समर्थन करने का किया ऐलान
मोदी सरकार नारों और झूठे वादों की बैसाखियों पर चल रही है: जयंत चौधरी
बृज भूषण शरण सिंह के समर्थन में आगे आया अयोध्या के साधुओं का समूह
खरगे का कटाक्ष - मोदी जी, लाल क़िले से महिला सम्मान का लंबा लेक्चर...