Thursday, Jun 01, 2023
-->
latest news about lata mangeshkar health

लता मंगेश्कर की फैमिली का आया बयान, कहा- फिलहाल हालत में है सुधार...

  • Updated on 11/13/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की इस समय हालत बेहद गंभीर है। हाल ही में खबर आई थी सोमवार को उनको अचानक सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया था। वहीं ताजा खबर के मुताबिक लता की फैमली का बयान आया है कि उनकी हालत में अभी भी सुधार है। हम दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द ही घर वापस आ जाए।' 

लता मंगेश्कर की बिगड़ी तबीयत पर CM केजरीवाल ने जताई चिंता, सलामती के लिए की ये दुआ

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि 'उन पर दवाओं का धीमे-धीमे असर हो रहा है, लेकिन डॉक्टरों के इलाज से हम संतुष्ट हैं। उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन हुआ है और निमोनिया की शिकायत भी बताई गई है। डॉ. पतित समधानी उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि लता मंगेशकर जी के हाल के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में सुना। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि कई पीढ़ियों के लाखों चाहने वालों की प्रार्थनाओं से लता जी बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में किया गया था भर्ती
​​​​​​बता दें कि सोमवार तड़के लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) के आई.सी.यू. (ICU) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने बताया कि 28 सितम्बर को 90 वर्ष की हुईं गायिका की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। एक सूत्र ने कहा, उन्हें तड़के 2 बजे अस्पताल लाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। 90 वर्षीय गायिका ने अकेले हिंदी में 1,000 से अधिक गीतों के लिए अपनी आवाज दी है, और 2001 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

लता मंगेशकर की हालत गंभीर, ICU में हुई एडमिट

ऐसे की थी करियर की शुरुआत
​​​​​​हिंदी सिनेमा जगत (hindi cinema) में लता मंगेशकर का इतना बड़ा योगदान है कि उनके बिना यह अधूरा होता। 28 सितंबर (28 september) का दिन भारत (india) के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन सुरों की सरताज लता ने इस दुनिया में कदम रखा था।लता की दिल को छू जाने वाली आवाज और उनके गाने आज भी अपना एक अलग अस्तित्व रखते है। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था।

comments

.
.
.
.
.