Monday, Jun 05, 2023
-->
laxmii film akshay kumar kiara advani sohsnt

अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी' का नया वीडियो आया सामने, लोगों से की ट्रांसजेंडरों के लिए प्यार की अपील

  • Updated on 11/6/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी' के नाम गीत का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें अभिनेता ट्रांसजेंडर के समानता के अधिकारों की बात कर रहे हैं। यह वीडियो कविता के फॉरमेट में है। जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कियारा अडवाणी (Kiara Advani) और ट्रांसजेंडर के हक के लिए लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी दिखाई दे रही हैं। 

 

सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड
इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे खूब समर्थन मिल रहा है। और लोग अपना प्यार जाहिर करने के लिए #अबहमारीबारीहै के नाम का हैगटेश चला रहे हैं। इस वीडियो में सभी अभिनेता लाल बंदी लगाए नजर आ रहे हैं। 

जैकलीन फर्नांडीज का धमाल जारी, तीन बड़ी फिल्मों में आएंगी नजर

ट्रांसजेंडर के हक के लिए उठाई आवाज
वीडियो में अक्षय कुमार ट्रांसजेंडर के अधिकारों की बात करते हुए सभी से उन्हें प्यार देने की अपील कर रहे है। अक्षय कह रहे हैं कि इन्होंने तो हमें खूब प्यार दिया मगर अब हमारी बारी है। ताकि इन्हें समाज में इनका हक मिल सके।  

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.