Saturday, Jun 03, 2023
-->
love-story-of-deepika-padukone-and-ranveer-singh

पहली नजर में दिल हार बैठे थे रणवीर, दीपिका के चेहरे से नहीं हटा पा रहे थे नजर

  • Updated on 10/22/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की खबर रविवार को खुद फैंस के साथ शेयर की। इस बात से फैंस बेहद खुश हैं। रणवीर-दीप‍िका ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की खबर सभी को दी।  आपको बता दें, दीपवीर 5 साल से एक दूसरे को डेट को रहे हैं और अपने इस रिश्ते को वह मीडिया से हमेशा बचाते आए हैं लेकिन रणवीर की आंखों में हमेशा दीपिका के लिए अलग ही तरह का प्यार झलकता है साथ ही हर जगह वह उन्हें प्रोटेक्ट करते नजर आते हैं।

आपको बता दें, एक इवेंट में रणवीर ने खुद सबके सामने इस बात का खुलासा किया था कि वो कैसे दीपिका से मिले और पहली नजर में ही उनके फैन बन गए। इस इवेंट में रणवीर ने बताया,‘उस दिन दीपिका एक गाउन पहनकर आई थीं। वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उस दिन मेरा जन्मदिन था।' 

रणवीर का प्यार हमेशा दीपिका के लिए जगजाहिर रहा है और अब जल्द दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। इस दिन का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें, बेहद खास होनी वाली है दीपवीर की शादी। 

वहीं, दीप‍िका ने सफेद और गोल्डन शादी के कार्ड को शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख भी लिखी हुई है। यह कार्ड हिन्दी और इंग्लिश दोनों में हैं। हिन्दी में कार्ड डालने पर जहां सभी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कार्ड में हिन्दी की गलतियों की वजह से दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर भी हैं। 

दीपिका और रणवीर ने हिंदी में जो कार्ड सोशल मीडिया पर डाला है, उसमें दीपिका के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी है। 'दीप‍िका' की जगह 'दीपीका' ल‍िखा हुआ है। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इसके अलावा 'क‍ि' और 'की' में भी गलती है। शादी की दो अलग-अलग डेट 14 अौर 15 ल‍िखी गई है, जबकि शादी किसी एक ही त‍िथ‍ि में हो सकती है। 

इस वजह से 15 नवम्बर के दिन शादी कर रहे हैं 'दीपवीर', जाने क्या है खास रिश्ता!

एक यूजर ने दीपिका के नाम की स्पेलिंग को गलत बताया तो दूसरे यूजर ने कहा कि 14-15 को शादी का मतलब क्या है? एक दिन दीपिका शादी करेंगी और दूसरे दिन रणवीर?

इतना ही नहीं एक यूजर ने तो दीपिका-रणवीर को अपने सोशल मीडिया मैनेजर को बाहर निकालने तक की सलाह दे डाली। अब देखना है कि दीपिका या रणवीर इस शादी के कार्ड को सही करवाते हैं या एेसे ही रहने देंगे। फिलहाल दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.