Wednesday, May 31, 2023
-->
loveratri-title-controversy-case-on-salman-khan-and-76-people-in-bihar-muzaffarpur

फिर फंसे सलमान, 76 लोगों समेत बिहार कोर्ट में हुआ केस दर्ज

  • Updated on 9/12/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्री' रिलीज के पहले हीं कई तरह के विरोध में घिर गई है। फिल्म के नाम को लेकर लोग इस पर आपत्ती जता रहे हैं। 'लवरात्री' नाम पर पहले हिंदू संगठन ने बवाल खड़ा किया था। अब इसे लेकर बिहार कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। सलमान के खिलाफ मुजफ्फरपुर पूर्वी के एसडीजीएम ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है जिसके बाद मिठनापुर थाने में केस दर्ज होगा। इस केस में सलमान खान, फिल्म के लीड हीरो आयुष शर्मा, वरीना हुसैन, अंशुमान झा, राम कपूर समेत 76 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है।

'लवरात्रि' फिल्म का नाम नवरात्रि से मिलने जुलने पर मचे बवाल पर बात करते हुए अभिनेता सलमान खान ने कहा कि इसका उद्देश्य किसी संस्कृति को नीचा दिखाना या अपमानित करना नहीं है।

नीरजा भनोट का किरदार निभाने पर सोनम को मिला था नेशनल अवार्ड

सलमान ने कहा कि कुछ लोगों को फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति है। यह बेहद खूबसूरत नाम है। प्रेम से अधिक सुंदर कुछ भी नहीं हो सकता है, इसलिए इसे ‘लवरात्रि’ कहा गया है। इसका उद्देश्य किसी संस्कृति को नीचा दिखाना कतई नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री भी उसी संस्कृति से आते हैं।    

उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘सुल्तान’ में एक हरियाणवी का चरित्र निभाया था या एक फिल्म में सरदार का चरित्र निभाया था। इन्हें करते वक्त उनके मन में इनके प्रति काफी सम्मान था। हम यह खूबसूरत फिल्म उत्सव के संगीत, विविधता, प्रेम और मौज मस्ती के साथ बना रहे हैं। उन्हें इस तरह के प्रचार की जरूरत नहीं है। 52 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से इस फिल्म को यू प्रमाणपत्र मिल जायेगा।

बता दें कि लवरात्रि को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक लव स्टोरी है।इस मूवी से आयुष शर्मा और वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। मूवी का ट्रेलर और गाने लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं।

बात करें सलमान खान की तो वह इन दिनों अपने आने वाले शो बिग बॉस की शूटिंग में बिजी हैं। यह शो 16 सितंबर से शुरू होगा। शो मे आने वाली जोड़ियां करीब-करीब फाइनल हैं। इस शो का दर्शकों को बसब्री से इंतजार रहता है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.