Tuesday, Mar 21, 2023
-->
madhuri dixit dance on viral song mera dil ye pukare

माधुरी दीक्षित ने 'मेरा दिल ये पुकारे' गाने पर वायरल गर्ल आयशा को किया कॉपी, भड़के यूजर्स

  • Updated on 12/5/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी गर्ल आयशा छाई हुई है। जब से उसने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर डांस किया है, तब से ये गाना भी इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड में है। आयशा के डांस मूव्स को सिर्फ लड़कियां ही नही, बल्कि कई लड़के भी कॉपी कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित भी शामिल हो गई हैं। 

वायरल गाने पर माधुरी ने किया डांस 
बॉलीवुड डीवा माधुरी दीक्षित ने भी इस गाने पर डांस कर वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में माधुरी ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह पाकिस्तानी गर्ल आयाशा के डांस मूव्स को कॉपी करती नजर आ रही हैं। माधुरी ने डांस मूव्स के साथ अपने एक्सप्रेशन से ट्रेंड में फिर से जान डाल दी है। डांसिंग क्वीन माधुरी का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। लेकिन वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी है जो उनके इस गाने पर डांस करने पर ट्रोल कर रहे हैं। 

माधूरी को ट्रोल कर रहे यूजर्स
एक यूजर ने माधुरी के डांस को वायरल गर्ल आयशा से कंपेयर करके लिखा- उससे अच्छा नहीं है मैम सॉरी, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- प्लीज मैम ये ट्रेंड नहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- ये ट्रेंड अब इरिटेटिंग बन गया है, एक यूजर ने तो यहा तक कह दिया कि 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी'। 

एक ने लिखा माधुरी जी आप इतनी बड़ी कलाकार है आपको क्या जरूरत दूसरों की नकल करने की। ऐसे में आप उसे पॉपुलर बना रहे हो ना कि खुद। मुझे आपसे ये उम्मीद नहीं थी। शायद किसी को भी ये पसंद नहीं आया होगा। एक ने लिखा, वाह माधुरी मैम भी आज दूसरों की हूक स्टेप फॉलो कर रही

माधुरी दीक्षित के इस डांस पर लोगों ने अलग- अलग प्रतिक्रिया दी है। किसी ने उन्हें ट्रोल किया है तो वहीं उनके फैंस ने डांस को काफी पसंद भी किया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.