Saturday, Sep 30, 2023
-->
madhuri-dixit-mother-prayer-meet

Madhuri Dixit ने रखी मां की शोक सभा, शामिल हुए कई बॉलीवुड सितारें ने दी श्रद्धांजलि

  • Updated on 3/18/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। माधुरी दीक्षीत की मां की निधन 11मार्च को हुआ था। उनकी मां की उम्र 90 साल की थी। बीते कल माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने में मुंबई में एक्ट्रेस की दिवंगत मां स्नेहलता के लिए शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए, जिनमें से विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे नाम शामिल हैं।

एक्ट्रेस की मां के शोक सभा में सुभाष घई, सूरज बडजात्या को श्रद्धांजलि देते देखा गया, जिन्होने उनके साथ राम लखन और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में बनाई हैं। इस दौरान माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने और उनके बेटे ने व्हाइट कलर के कपड़े पहन रखे थे। आपको बता दें की एक्ट्रेस का बड़ा बेटा अभी अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ आईं थी। वहीं, रितेश देशमुख, मनीष पॉल, जॉनी लीवर, जावेद जाफरी जैसे लोगों ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। इस अवसर पर बोनी कपूर, रमेश तौरानी, अभिनेता बिंदु भी नजर आएं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.