Monday, May 29, 2023
-->
madhuri shared an emotional post after mother demise

सुबह-सुबह मां का खाली कमरा देख भर आईं Madhuri की आंखे, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

  • Updated on 3/13/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के ऊपर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कल यानी 12 मार्च को एक्ट्रेस की मां स्नेहलता देशमुख का 91 साल की उम्र में निधन हो गया।  मां के अंतिम संस्कार में माधुरी नम आंखो के साथ पहुंची थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने मां के लिए चले जाने पर अपना दुख बयां किया है। 

 

माधुरी ने मां के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां के साथ एक फोटो शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा- आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया। यह बिल्कुल अवास्तविक लगता है। उन्होंने हमे जीवन को गले लगाना और उसका जश्न मनाना सिखाया। उन्होंने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे लेकिन वह हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन को एक साथ मनाएंगे। ओम शांति ओम। 

फैंस दे रहे एक्ट्रेस को सांतवना
माधुरी के इस इमोशनल पोस्ट पर उनके फैंस भी उन्हें सांतवना दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- यह सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैम इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.