Thursday, Mar 30, 2023
-->
mahesh bhatt heart surgery

महेश भट्ट की हुई Heart Surgery, इस वजह अनंत अंबानी की सगाई में नहीं पहुंचे Alia-Ranbir

  • Updated on 1/20/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महेश भट्ट ने अपनी हार्ट सर्जरी (Mahesh Bhatt heart surgery) करवाई है। वहीं अब उनके बेटे राहुल भट्ट (rahul bhatt) ने हेल्थ अपडेट दी है। राहुल ने बताया कि पापा अब बिल्कुल ठीक हैं और घर वापस आ गए हैं। मैं आपको बाकी की जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि बहुत लोगों को अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं थी।

बता दें कि पिछले महीने जब महेश भट्ट ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया था, तो डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी के लिए कहा था। वहीं कुछ दिन पहले डायरेक्टर की एंजियोप्लास्टी हुई थी। यही वजह थी कि अनंत अंबानी की सगाई में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नदारात रहे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.