Saturday, Sep 23, 2023
-->
malaika arora and nora fatehi dance on munni badnam hui song watch viral video aljwnt

'मुन्नी बदनाम' गाने पर एक साथ थिरकीं मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही, वीडियो हुआ वायरल

  • Updated on 8/31/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस की तो दुनिया दीवानी है लेकिन फैंस के बीच तब धमाल मच गया जब उन्हें इन दोनों ही एक्ट्रेस को साथ डांस करते हुए देखने का मौका मिला। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही साथ डांस करते हुए नजर आ रहीं हैं।

इस डांस वीडियो की एक और खास बात ये है कि दोनों एक्ट्रेस बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर आइटम नंबर्स में से एक 'मुन्नी बदनाम हुई' (Munni Badnam Hui) पर थिरकते हुए नजर आ रहीं है। मलाइका और नोरा को साथ डांस करते देख फैंस भी काफी हैरान हैं।

सुशांत केस में Introgation के दौरान CBI अधिकारी पर भड़की रिया चक्रवर्ती, कहा....

फैंस के साथ-साथ डांस के गुरू भी हुए हैरान
ये वीडियो रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर, का है जिसमें मलाइका अरोड़ा जज हैं। इसी शो का हिस्सा बनीं नोरा फतेही जब स्टेज पर मलाइका के साथ थिरकीं तो  ना सिर्फ इन दोनों एक्ट्रेस के फैंस के बीच तहलका मच गया बल्कि शो के बाकी दो जज गीता कपूर और टेरेंस लेविस भी झूम उठे। आपको बता दें, 'मुन्नी बदनाम हुई' आइटम सॉन्ग फिल्म 'दबंग' का है जिसमें मलाइका अरोड़ा नजर आईं थीं।

मलाइका ने शेयर किया वीडियो
ये धमाकेदार डांस वीडियो खुद मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है 'सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही क्यों सारे मजे करें।' मलाइका द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही फैंस की तारीफें बटोर रहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.