Saturday, Mar 25, 2023
-->
malaika-arora-in-yellow-colour-dress-photo-viral

Pic: Sunday को इस Hot अंदाज में एन्जॉय करती दिखी मलाइका अरोड़ा

  • Updated on 1/21/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की सबसे फिट और सेक्सी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जोकि खूब धूम मचा रही है। कल यानि कि रविवार को मुंबई के किसी मशहूर रेस्टोरेंट में मलाइका को अपने दोस्तों संग पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया है।

Navodayatimes

बता दें कि इस दौरान मलाइका ने येलो मैक्सी ड्रेस पहना था जिसमें वे काफी हॉट लग रही थीं। वहीं उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं तभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

Navodayatimes

इसके अलावा हाल ही में उन्होंने 10 इयर्स चैलेंज भी लिया था, जिसके वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल भी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है उस तस्वीर में उन्होंने 1998 और 2018 की तस्वीर शेयर की थी। 

Congress को मिला bebo का साथ ! 2019 में लड़ सकती हैं चुनाव

वहीं बता दें कि फरहान और शिबानी के बाद अब मलाइका और अर्जुन भी इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में खबरे आई थी कि दोनों मार्च के अंत में या फिर अप्रैल के शुरूआत में शादी कर सकते हैं। इस बात की जानकारी मलाइका की टीम के किसी एक शख्स ने की दी है। उन्होंने बताया है कि मलाइका और अर्जुन अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखेंगे जिसके बाद मुंबई में एक आलीशान रिसेप्शन भी देंगे।

खबरें तो यह भी हैं कि मलाइका के शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। बी-टाउन के गलियारों में दोनों के रिश्ते की चर्चा जोरों-शोरों से है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है लेकिन दुनिया के सामने दोनों ने इस रिश्ते को अब तक नहीं कबूला है। 

ऐश्वर्या राय की इस आदत से नफरत करती हैं श्वेता नंदा, करण के शो पर निकाली भड़ास

वैसे तो दोनों अपने रिश्ते को दुनिया वालों से छुपाते हुए ही नजर आए हैं। लेकिन कुछ दिन पहले करण जौहर के शो "कॉफी व‍िद करण" में अर्जुन ने अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर कहीं ना कहीं हामी भर दी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.