Saturday, Jun 03, 2023
-->
malaika-arora-just-made-it-instagram-official-with-arjun-kapoor-on-his-birthday

बर्थडे पर अर्जुन कपूर को मिला मलाइका का ये गिफ्ट, रिश्ते को किया ऑफिशियल

  • Updated on 6/27/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पिछले लंबे समय से अर्जुन कपूर (arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा (mallika arora) के अफेयर की खबरें सुर्खियों में है। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने इस रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Jun 26, 2019 at 9:42am PDT

जी हां, उन्होंने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी और अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रही हैं। 

मलाइका और अरबाज खान के डॉयवोर्स की वजह थे अर्जुन कपूर 
आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज खान (arbaaz khan) के डॉयवोर्स की वजह भी अर्जुन कपूर को बताया जा रहा है। अर्जुन मलाइका से पहली बार सलमान के घर पर ही मिले थे जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई। ये तो सब जानते हैं कि उन दिनों सलमान थे अर्जुन के मैंटौर और इस वजह से अर्जुन का घर पर आना जाना लगा रहता था। उस समय अर्जुन सलमान की बहन अर्पिता खान (arpita khan) को डेट कर रहे थे और मलाइका भी अरबाज की पत्नी थी। 

गुलशन ग्रोवर की लाइफ पर लिखी गई बुक 'बैड मैन', जल्द होगी रिलीज

मलाइका अर्जुन अफेयर कंट्रोवर्सी   
वहीं धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हुई और देखते ही देखते इन दोनों को हुआ एक दूसरे से प्यार। लेकिन इस बात की खबर किसी को नहीं लगी। फिर एक दिन अर्जुन ने अर्पिता खान से ब्रेकअप कर लिया और उस ब्रेकअप की वजह मलाइका थी, ऐसा क्रिटिक राजीव मशन ने कहा था। 

Navodayatimes

जी हां, राजीव मशन ने बिना किसी का नाम लिए अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र भी किया था। लेकिन ये सबको पता चल गया था यहां किसकी बारे में बात हो रही है।

 'अर्जुन पटियाला' का फर्स्ट सॉन्ग रिलीज, जबरदस्त नजर आए कृति-दिलजीत

मलाइका-अरबाज की शादी शुदा जिंदगी में दरार आने हो गए थेे शुरू 
वहीं जब इस बात की भनक सलमान (salman khan)और आरबाज खान को पड़ी तब मलाइका की शादी शुदा जिंदगी में दरार आने शुरू हो गए। जिसके सलमान खान ने हमेशा हमेशा के लिए अर्जुन के लिए खान खानदार का दरवाजा बंद कर दिया। 

वहीं साल 2017 में मलाइका ने अपने 18 के रिश्ते को अरबाज के साथ खत्म कर दिया और अरवाज से तलाक ले ली। भले ही इन दोनों ने आजतक तलाक के पीछे की वजह नहीं बताई हो लेकिन सबको यही लगने लगा की इन दोनों की अलग होने की वजह अर्जुन कपूर ही हैं। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.