Tuesday, Mar 21, 2023
-->
malaika-arora-to-kareena-kapoor-khan-actresess-who-maintained-a-tonned-figure-by-yoga

योग के जरिए इन एक्ट्रेसेज ने खुद को रखा है फिट, 40 की उम्र में भी दिखतीं हैं 25 की

  • Updated on 6/21/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड स्टार्स का सबसे पहला काम खुद को फिट रखना होता है जिससे वे खूबसूरत दिखें। फिटनेस के लिए सभी बॉलीवुड स्टार्स बहुत मेहनत करते हैं। फिटनेस का मतलब सिर्फ जिम में पसीना बहाना ही नहीं होता बहुत से स्टार्स योगा करके खुद को फिट रखते हैं। 

दुबई में लोगों पर नैनों का जादू चला रही है प्रिया प्रकाश, Video सोशल मीडिया पर वायरल

शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन और सोनम कपूर सहित बहुत से स्टार्स योगा करते हैं। 46 साल की उम्र में भी श‍िल्पा 30 की लगती हैं। शिल्पा लगभग 15 सालों से योग कर रही हैं।शिल्पा के साथ उनके पत‍ि राज कुंद्रा और बेटा भी योग करते है।

मलाइका अरोड़ा (malaika arora) 47 की उम्र में भी 25 की लगती हैं। उनकी फिजीक के करोड़ों दीवाने हैं। वे जिम के साथ-साथ योग भी करती हैं।

इसी बीच हम बंगाली ब्यूटी () को कैसे भूल सकते हैं। इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में बिपाशा का नाम भी शामिल है।एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए योग का ही इस्तेमाल करती हैं।

फिट रहने के लिए करीना कपूर भी खूब योग करती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह योग का सहारा लेती थीं। कई बार योग करते हुए उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) भी फिट रहने के लिए योग करना पसंद करती है। कविता समंदर किनारे हो या पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में योग करना नहीं भूलती।

नरगिस फाखरी काफी ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं वो भी योग से खुद को फिट रखती हैं।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.