Friday, Mar 31, 2023
-->

तुम्हारी सुल्लू: मानव कौल होंगे विद्या बालन के पति

  • Updated on 4/11/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल।  2016 में प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘जय गंगाजल’ तो दर्शकों को याद ही होगा, इस फिल्म में विधायक बबलू पांडेय का किरदार भी याद होगा, जो प्रियंका की अपराधियों के प्रति सख्ती से नाराज हो कर उसकी जान का दुश्मन बन जाता है।  इस भूमिका को कश्मीर के बारामुला में जन्मे थिएटर अभिनेता मानव कौल ने निभाया था।

फीस के मुद्दे पर खुलकर बोलीं सोनाक्षी

 सिटी लाइट्स, काई पो चे और वजीर में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मानव कौल अब निर्देशक सुरेश त्रिवेणी की फिल्म तुम्हारी सुलु में फिल्म की नायिका सुलोचना के पति अशोक का किरदार निभा रहे हैं।  अशोक एक फैक्ट्री में मैनेजर है। सुलोचना या सुलु के किरदार को अभिनेत्री विद्या बालन ने किया है।

यह एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है,  जिसमे नृत्य गीतों की भरमार है।  इस फिल्म के लिए विद्या दूसरी बार रेडियो जॉकी के किरदार में हैं। इस फिल्म में विद्या को नृत्य भी करना है।  इसके लिए वह जम कर प्रैक्टिस कर रही हैं।

राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी ने किया कमबैक, Trailer हुआ जारी 

 विद्या बालन ने फिल्म भूल भुलैया में अपनी डांस प्रतिभा का परिचय दिया था। विद्या 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म बेगम जान में एक कोठे की मालकिन का किरदार कर रही हैं।  अल्पना कांडपाल

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.