Sunday, Sep 24, 2023
-->
manoj-bajpayee-denies-playing-lead-role-in-vikas-dubey-web-series-by-hansal-mehta-aljwnt

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनेगी वेब सीरीज, क्या मनोज बाजपेयी निभाएंगे लीड रोल? पढ़ें पूरी खबर

  • Updated on 8/12/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गैंगस्टर विकास दुबे और उसके एनकाउंटर से तो हर कोई वाकिफ ही है लेकिन अब ये कहानी जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर भी देखने को मिलने वाली है। जी हां, 'अलीगढ़' और 'शाहिद' जैसी दमदार फिल्में दे चुके बॉलीवुड फिल्म निर्माता हंसल मेहता अब विकास दुबे पर वेब सीरीज बनाने वाले हैं।

हंसल मेहता ने खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे पर वो एक वेब सीरीज बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस वेब सीरीज का डेवलपमेंट जल्द शुरू होगा।

इस वेब सीरीज में होगा बहुत कुछ
जानकारी के मुताबिक ये वेब सीरीज एक पॉलिटिकल-थ्रिलर होगी जिसमें क्राइम के साथ-साथ राजनीति और कानून से जुड़ी कई चीजें दिखाई जाएंगी। 

लीड रोल के लिए मनोज बाजपेयी का नाम आया था सामने
हाल ही में खबरें आई थीं कि इस वेब सीरीज में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार यानी की विकास दुबे का रोल निभा सकते हैं। खबरें वायरल होते ही मनोज बाजपेयी ने इन खबरों को खारिज करते हुए इन्हें गलत बताया। तो कह सकते हैं कि इस वेब सीरीज में विकास दुबे की भूमिका कौन अभिनेता निभाएगा इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.