नई दिल्ली, टीम डिजिटल | भोजपुरी स्टार और बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर में खुशी का माहौल है। उनके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, मनोज तिवारी बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है।
मनोज तिवारी ने शेयर किया गोद भराई का वीडियो दरअसल, मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी की गोद भराई का वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नही कर सकते, बस महसूस कर सकते हैं‘। वीडियो में मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि लाल जोड़ा पहने नजर आ रही हैं। साथ ही इसमें उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में सुरभि और मनोज की पहली बेटी भी नजर आ रही है, जो बेहद क्यूट लग रही है। पोस्ट शेय़र करने के बाद से एक्टर को बधाईयां मिल रही हैं।
View this post on Instagram A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)
A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने दी बधाईं सेलेब्रेटी से लेकर फैंस तक सभी कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नें भी उन्हें बधाई देते हुए कमेंट किया है,- 'ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें'। वहीं, फैंस के रिएक्शन्स की बात की जाए तो वह कन्फ्यूजन में हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्या मैं पूछ सकता हूं ये सब क्या हो रहा है और क्यों? दूसरे फैन ने लिखा, 'क्या हो रहा है कुछ समझ नहीं आया'। वहीं, कुछ फैंस मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
2020 में हुई थी मनोज और सुरभि की शादी
गौरतलब, है कि मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटी भी है जिसका नाम रीति तिवारी है। लेकिन साल 2012 में मनोज और रानी का तलाक हो गया। तलाक के बाद मनोज तिवारी ने सुरभि से 2020 में दूसरी शादी की। जिससे उन्हें एक बेटी है और अब एक बार फिर एक्टर पिता बनने जा रहे हैं।
अडानी मामले पर संसद में हंगामा, विपक्ष की मांग- SC की निगरानी में हो...
FPO वापस लेने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी टूटा
पूर्ण अभिदान मिलने के बावजूद अडानी ने FPO वापस लिया, कही ये बात
Bday Spl: इस शख्स के कहने पर Shamita ने रखा था बॉलीवुड में कदम, इस...
पति से घर से नकदी व जुलरी चुरा प्रेमी के साथ हुई फरार, FIR दर्ज
गुरुग्राम के होटल में किशोरी से ‘इंस्टाग्राम मित्र' ने दुष्कर्म किया
RSS न दक्षिणपंथी है और न ही वामपंथी, वह राष्ट्रवादी है: होसबोले
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...