Thursday, Jun 08, 2023
-->
meera chopra reacts to cousin priyanka chopra comment on bollywood

Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया समर्थन

  • Updated on 3/29/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जमकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है। देसी गर्ल ने बताया था कि बॉलीवुड में गंदी राजनीति की वजह से ही उन्हें हॉलीवुड की तरफ रुख करना पड़ा।  

वहीं इस खुलासे के बाद अब प्रियंका के समर्थन में उनकी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा आगे आई हैं। उन्होंने कहा कि ट्विट करते हुए कहा कि 'कोई बाहरी व्यक्ति कितना भी बड़ा या सफल क्यों ना हो जाए, लेकिन अंत में वह अभी भी बाहरी व्यक्ति होंगे। यदि आप उनके नियम पुस्तिका का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें काटना, उनका गला घोटना कभी बंद नहीं होगा, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जो भी हासिल किया है, वह उनके मुंह पर करारा तमाचा है। बता दें कि सिर्फ मीरा चोपड़ा ही नहीं, अब तक कई सारे सेलेब्स प्रियंका की सपोर्ट में आए हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.