Tuesday, Dec 12, 2023
-->
mom to be sonam kapoor flaunts baby bump in her photoshoot

सोनम कपूर पर आया प्रेग्नेंसी ग्लो, फोटो में देखें कजरारे नैन और व्हाइट साड़ी का काम्बिनेशन

  • Updated on 4/4/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अहूजा मां बनने वाली हैं। इस बात की घोषणा खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर की थी। सोनम 4 महीने प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार सोनम पति आनंद आहूजा के साथ एक स्टोर के लॉन्च पर देखी गई थी। अब सोनम ने बेहद खूबसूरत फोटोशूट करवाया है, जिसमें वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रहीं हैं। 

हाल ही में Mom To Be सोनम कपूर ने बोल्ड फोटोशूट करवाया जो इस समय चर्चा में हैं। सोनम अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

PunjabKesari

सोनम डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला के आउटफिट में दिख रही हैं। 4 महीने की प्रेग्नेंट सोनम कपूर व्हाइट कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

सोनम ने न्यूड मेकअप किया है। गले में हार, बड़े गोल झुमके और कंगन उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो सोनम ने बालों को ओपन रखा है।

PunjabKesari

बता दें सोनम ने साल 2018 में आनंद से शादी की थी। एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई में है। काम की बात करें तो सोनम बहुत जल्द फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.