स्टारकास्ट: सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, विजय राज, सुनील ग्रोवर
डायरेक्टरः विशाल भारद्वाज
रेटिंग: 3 स्टार ****
नई दिल्ली/ ज्योती कुमारी। बॉलीवुड में 'ओमकारा', 'मकबूल', 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' जैसी फिल्में देने वाले विशाल भारद्वाज अब अपनी फिल्म 'पटाखा' लेकर आए हैं। अपनी फिल्मों को एक अलग ढंग से पेश करने वाले विशाल इस बार मशहूर लेखक चरण सिंह पथिक की 6 पेज की शार्ट स्टोरी 'दो बहनें' पर आधारित फिल्म लेकर आए हैं। जिसे नाम दिया गया है 'पटाखा'। फिल्म में दो बहनों के अापसी रिश्ते को दिखाया गया है, जो आपको हर तरह से मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा। 'पटाखा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
कहानी-
हर परिवार में अलग-अलग तरह के सदस्य होते हैं। किसी परिवार में भाई-बहनों में काफी प्यार होता है तो कहीं एेसी मार पीट होती है की मां-बाप भी परेशान रहते हैं। 'पटाखा' एेसी ही दो बहनों की कहानी है जो एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती।
राजस्थान के एक गांव में एेसा ही एक परिवार रहता है जिसमें शशि भूषण (विजय राज) अपनी दो बेटियां चंपा उर्फ बड़की (राधिका मदान) और गेंदा कुमारी उर्फ छुटकी (सान्या मल्होत्रा)। इन दोनों बहनों के बीच में लड़ाई लगवाने का काम करता था इनका पड़ोस डिप्पर (सुनील ग्रोवर)। दोनों बहनों के बीच इस कदर लड़ाइयां होती थी की जो सामने मिले बस एक-दूसरे पर प्रहार करना है। डिप्पर दोनों बहनों के कान भरता था और लड़ाई लगवा कर मजे लूटता था। इन दोनों की एेसी हरकतें गांव में रहने वाले एक अधेड़ उम्र के अमीर आदमी पटेल (सानंद वर्मा) को दीवाना बना देती हैं। पटेल चाहता है की दोनों बहनों में से किसी एक से भी उसकी शादी हो जाए। पटेल किसी तरह से लड़की के पिता को एक मोटी रकम का लालच देकर शादी करने के लिए मना लेता है। लेकिन बड़को इस बात से डर कर घर छोड़ कर भाग जाती है। अब मजबूरन शशि भूषण छुटकी को शादी के लिए मना लेता है। लेकिन वो भी अपनी बड़ी बहन की तरह ही अपने बॉयफ्रेंड विष्णु के साथ भाग जाती है। असली ट्विस्ट कहानी में तब आता है जब दोनों बहनों को मालूम चलता है कि उनके पति सगे भाई हैं और उनकी किस्मत उन्हें दोबारा एकसाथ ले आई है। अब जो बहनें एक दूसरे का साथ एक मिनट भी बरदाश नहीं कर सकती क्या वह साथ रह पाएंगी। कैसे करेंगी दोनों एक दूसरे को हैंडल? क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो पाएगा? और क्या होगा इन दोनों के पतियों का? यह जानने के लिए आपको सिनेमाघरों की ओर रुख करना होगा।
अदाकारी-
सान्या मल्होत्रा की अदाकरी इससे पहले हम फिल्म दगंल में देख चुके हैं इस फिल्म में वह खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने काफी शानदार अभिनय किया है। राधिका मदान की यह डेब्यू फिल्म है और राधिका ने उम्दा अदाकारी की है। वहीं इस पूरी फिल्म में शुरू से अंत तक सुनील ग्रोवर और विजय राज की दमदार एक्टिंग देखने को मिलती है। सभी ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। फिल्म आपको बांधे रखेगी और शुरू से अंत तक हंसाएगी।
म्यूजिक-
फिल्म का संगीत भी कुछ खास नहीं है लेकिन थोड़ा बहुत आपको 'तेरो बलमा' पसंद आएगा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Deepika को याद आया अपना पुराना प्यार, Ranbir Kapoor संग शेयर की यह...
'फैमिली मैन' से लेकर 'मिर्जापुर' तक, इन 5 सुपरहिट वेब सीरीज के आने...
नेपाल के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, कहा- रिश्तों को देंगे हिमालय...
Varun Tej इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे हैं सगाई, सामने...
वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम 83.5 रुपये घटे, विमान ईंधन कीमतों में भी...
अमित शाह का बड़ा ऐलान- मणिपुर हिंसा की जांच करेगा न्यायिक आयोग
10 YRS of YJHD: दीपिका, रणबीर संग फिल्म की टीम ने जमकर की पार्टी,...
साक्षी हत्याकांड: अदालत ने आरोपी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई
उम्मीद से ज्यादा चालक और शातिर निकला साहिल, जानता है कानूनी...
लोगों को पांच सौ का नोट दिखा धरा देते थे कागज की गड्डी, 3 ठग गिरफ्तार