Tuesday, Sep 26, 2023
-->
ms dhoni sci fi web series atharva first look sosnnt

Atharva First Look: फैंस को बेहद पसंद आ रहा में Dhoni का दमदार लुक, बाहुबली से की तुलना

  • Updated on 2/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'अथर्व: द ओरिजिन' (Atharva The Origin) को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं, जो साइंस फिक्शन पर आधारित है। 'अथर्व: द ओरिजिन' नए युग का ग्राफिक नॉवल है।

फैंस को बेहद पसंद आ रहा में MS Dhoni का दमदार लुक
वहीं हाल ही में धोनी ने इस साइंस फिक्शन वेस सीरीज से अपना पहला लुक जारी किया, जहां वह राक्षसी सेना के खिलाफ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी के इस एनिमेटेड अवतार को देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर हर कोई धोनी की तारीफ में पुल बांध रहा है। कई फैंस ने तो धोनी की तुलना बाहुबली से कर दी। वहीं इस वेब सीरीज में धोनी एक रहस्यमय अघोरी के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि इस वेब सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी बना रही है, जिसकी स्थापना 2019 में धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने की थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.