Saturday, Jun 03, 2023
-->
mukesh-khanna-taunts-sonakshi-sinha-for-ramayan-goof-up-sosnnt

मुकेश खन्ना ने रामायण को लेकर सोनाक्षी पर कसा तंज, उनके जैसे लोगों को रामायण देखनी...

  • Updated on 4/5/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बॉलीवुड की सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पर पौराणिक सीरियल 'रामायण' (Ramayan) को लेकर तंज कसा है। उन्होंने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि 'सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को रामायण और महाभारत देखने की जरूरत है, जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं पता। सोनाक्षी सिन्हा सहित कई लोगों को तो यह तक पता नहीं है कि हनुमान जी किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।'

Corona lock down का उल्लंघन करने वाले 14 दिन के लिए भेजे जाएंगे सरकारी क्वॉरेंटाइन में

मुकेश खन्ना ने आगे यह भी कहा कि 'आजकल की पीढ़ी भारतीय संस्कृति से भटक चुकी है। टिक टॉक वीडियोज, पश्चिमी सभ्यता की वजह से आज ना तो उनके पास समय है और ना ही वो इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं।

आपको बता दें कि टीवी पर 'रामायण' का प्रसारण जैसे ही शुरू हुआ उसके फौरन बाद सोनाक्षी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। दरअसल, अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (kaun banega crorepati) में सोनाक्षी सिन्हा जब आई थी तो उनसे 'रामायण' को लेकर एक सरल सवाल पूछा गया। 

OPD बंद है तो न हों परेशान, टेलीफोन के जरिए मिलेगा इलाज!

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का बन रहा मजाक
सोनाक्षी से बिग बी ने पूछा था कि 'रामायण' में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इसके जवाब में पहले तो सोनाक्षी ने सीता जी का नाम लिया उसके बाद दिए गए लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया।इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया गया। कई लोगों ने सोनाक्षी का मजाक बनाया तो कई लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई।

राम मंदिर पर अब फिल्म बनाएंगी कंगना, 'रामायण' देखकर ले रही हैं प्रेरणा

सोनाक्षी को मिली रामायण देखने की सलाह
वहीं अब जब 'रामायण' और 'महाभारत' को फिर से टेलीकास्ट किया गया तो सोनाक्षी सिन्हा भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी हैं।

किसी एक यूजर ने सोनाक्षी को ट्रोल करते हुए लिखा है कि 'कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता है तो उसे बता देना की रामायण फिर से शुरू हो गया है। अच्छे से देख ले।'

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.