Saturday, Sep 30, 2023
-->
multi-starrer-total-dhamaal-movie-review-in-hindi

'टोटल धमाल' देखने जा रहे हैं, तो पहले पढ़ें ये रिव्यू

  • Updated on 2/22/2019

स्टारकास्ट: अनिल कपूर,अजय देवगन,अरशद वारसी,संजय मिश्रा,रितेश देशमुख,माधुरी दीक्षित,जावेद जाफरी,जॉनी लीवर
डायरेक्टरः इंद्र कुमार
रेटिंग:  2.5 स्टार 

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज बॉक्स ऑफिस पर मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज हो गई है। इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित 'टोटल धमाल' एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, रितेश देशमुख धमाल मचाते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि यह पहली ऐसी कॉमेडी फिल्म है जोकि 3d पर रिलीज हुई है।

कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म के वीएफएक्स पर भी काफी पैसा खर्च किया गया है। फिल्म को अजय देवगन, मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी की जोड़ी कई सालों बाद बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। जोकि काफी रोमांचक होगा। वहीं खबरें तो यह भी है कि दोनों अपने किसी सुपरहिट गाने पर डांस करते हुए भी नजर आएंगे।

फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी काफी मजेदार है और आपको हंसाने में कामयाब होती है। इनके अलावा कॉमेडी फिल्म के तौर पर रितेश, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, अरशद वारसी ने भी अच्छा काम किया है। वहीं फिल्म में सोनाक्षी का गाना पैसा ये पैसा का रिमिक्स भी काफी अच्छा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Madhuri Dixit did THAT🔥🔥🔥🔥

A post shared by Fatima’s Madhuri Dixit Fanpage (@madhuridixitx) on Feb 12, 2019 at 6:10am PST

कहानी

फिल्म की कहानी 'गुड्डू' (अजय देवगन), 'पिंटू' (मनोज पाहवा) और 'जॉनी' (संजय मिश्रा) पर आधारित है। होता कुछ यूं है कि अचानक पिंटू को करोड़ों रुपए मिल जाते हैं। फिर पिंटू, गुड्डू और जॉनी से छिपाकर इन पैसों को कहीं रख देता है। जब इन दोनों को पिंटू का पता चलता है, तब तक अविनाश (अनिल कपूर) और बिंदू (माधुरी दीक्षित नेने), लल्लन (रितेश देशमुख) और झिंगुर (पितोबश त्रिपाठी) के अलावा आदित्य (अरशद वारसी) और मानव (जावेद जाफरी) को भी इस खजाने का पता चल जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Kya aapke gaadi mein hai aisa GPS? 😂 @apnabhidu ka #TotalDhamaal

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Feb 10, 2019 at 9:51pm PST

अब कहानी में ट्वविस्ट आता है, क्योंकि ये सभी इस खजाने के पीछे पड़े हैं। यह जानने के लिए कि ये खाजाना किसको मिलता है आपको सिनेमाघरों का रुख करना पड़ेगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.