Friday, Jun 09, 2023
-->
naatu naatu song win best original song oscar award 2023

Oscar 2023: भारत के लिए गर्व का पल! नाटू नाटू ने जीता बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

  • Updated on 3/13/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एस एस राजमौली की फिल्म आर आऱ आर ने 95वें अकैडेमी अवोर्ड्स में अपने नाम का परचम लहरा कर इतिहास रच दिया है। ऑस्कर्स 2023 में RRR के सॉन्ग नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। जिसके बाद इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को म्यूजिक कम्पोजर कीरावानी ने अपने नाम कर लिया। यह पल हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान से भरा हुआ है। 

नाटू-नाटू को मिला बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड
ऑस्कर्स 2023 में RRR के साथ ही भारत की एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने भी पुरस्कार जीत लिया है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा है जिनके लिए यह पल किसी जादुई लम्हे से कम नहीं था। बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड के इस इवेंट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी प्रेजेंट के तौर पर शामिल हुईं थी। वहीं नाटू-नाटू सॉन्ग की लाइव परफॉर्मेंस से सभी की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। 

 

जूनियर एनटीआर ने नाटू-नाटू के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए करते हुए कहा कि 'मैं अपनी खुशी को शब्दों  में नहीं बता सकता हूं। यह जीत सिर्फ आर आर आर की नहीं बल्कि पूरे इंडिया की जीत है। मुझे लगता है कि ये तो बस शुरूआत है। इस बात से यह मालूम होता है कि इंडियन सिनेमा कितनी दूर तक जाने की काबिलियत रखता है। कीरावानी और चंद्रबॉस भाई को जीत की ढ़ेर सारी बधाई। राजामौली और आप सभी के प्यार के बिना यह मुमकिन नहीं था। इसके बाद एक्टर ने द एलिफेंट व्हिस्पर्स की टीम  को ऑस्कर अवॉर्ड जीतने की बधाई दी।'  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.