Wednesday, Mar 29, 2023
-->
neena gupta share throwback pic with raghubir yadav sosnnt

नीना गुप्ता को याद आए जवानी के वो दिन, 'पंचायत' के इस एक्टर के साथ शेयर की Throwback तस्वीर

  • Updated on 4/16/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश में चल रहे लॉक डाउन (lockdown) की वजह से बॉलीवुड (Bollywood) के कई सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई कई सितारे अपने फैंस के साथ अपनी कई सारी थ्रोबैक फोटज भी शेयर कर रहे हैं।

नीना गुप्ता ने शेयर की ये throwback तस्वीर
इसी बीच अब बॉलीवुड की नीना गुप्ता (neena Gupta) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ 80 के दशक के बेहतरीन कलाकार रघुबीर यादव (Raghubir yadav) भी नजर आ रहे हैं।

दूरदर्शन ने दर्शकों को दिया यह सुनहरा तोहफा, लॉन्च किया एक नया चैनल

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jab pradhan aur pradhan patni jawan thay 😊😊😊raghubir aur main

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on Apr 13, 2020 at 6:43pm PDT

वहीं ये दोनों के जवानी की तस्वीर है जहां नीना गुप्ता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने लिखा कि 'जब प्रधान और प्रधान पत्नी जवान थे। रघुबीर और मैं।'

'पंचायत' में साथ में किया था काम
बता दें कि हाल ही में नीना गुप्ता और रघुबीर यादव ने एक बेहतरीन वेब सीरीज 'पंचायत' (panchayat) में साथ काम किया है। दोनों ने पति-पत्नी के किरदार निभाया है। वहीं इस वेब सीरीज में दोनों के काम की जमकर तारीफ हो रही है। दोनों 80 के दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और एक दूसरे के साथ खास केमिस्ट्री भी शेयर करते हैं।

 रितिक रोशन के उदार योगदान के लिए सिन्टा जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने कहा धन्यवाद!

 

वहीं नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर अपने पुराने दिनों को याद करके बेहद खुश हैं।

नीना गुप्ता ने खुद को दी गाली
बता दें कि कुछ दिनों से नीना अपने इंस्टाग्राम पर एक सीरीज चला रही हैं जिसका नाम है 'सच कहूं तो'। इस सीरीज में नीना अपनी लाइफ के एक्सपीरियंस शेयर करती हैं। वहीं हाल है में उन्होंने लॉक डॉउन को लेकर एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें नीना सभी हाउस वाइफ के प्रति सहानभूति जताती हुई नजर आई।

सलमान के जीजा की इस शर्टलेस तस्वीर के फैन हुए वरुण धवन, कर डाली इस रेसलर से तुलना

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on Apr 10, 2020 at 11:12pm PDT

वीडियो में नीना कहती है कि 'हम औरतों को इस वक्त काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश में चल रहे लॉक डाउन की वजह से सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में घर पर हर किसी का गुस्सा हाउस वाइफ पर है निकल रहा है। ऐसे में मैं आज सभी हाउस वाइफ को बताऊंगी कि कैसे वह अपना फ्रस्ट्रेशन बाहर निकाले।
बता दें कि इस वीडियो में नीना गुप्ता ने गाली भी दी है।

वहीं फैंस को नीना का ये अंदाज बेहद पसंद आया और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई बार देखा गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.