Tuesday, Mar 21, 2023
-->
neetu kapoor introduces new family member in her house sosnnt

ऋषि कपूर के जाने के बाद कपूर परिवार में आया ये नया मेहमान, नीतू कपूर ने बताया नाम

  • Updated on 6/18/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kpoor) को खोने का गम आज भी पूरे देश को है। वहीं उनके गुजर जाने के बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) खुद को बेहद अकेला महसूस कर रही हैं। तभी आए दिन वो सोशल मीडिया (social media) पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया करती हैं।

कपूर परिवार में आया ये नया मेहमान
वहीं अब अपना अकेलापन दूर करने के लिए नीतू एक नया मेहमान को अपने घर ले आई हैं। जी हां, इस बात की जानकारी खुद नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने एक फोटो शेयर किया है जहां वह एक क्यूट डॉगी को गले से लगाए हुए नजर आ रही हैं।

 इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने उन्हें ये क्यूट डॉगी गिफ्ट किया है जिसका नाम डूडल है। 

कपूर खानदान की यह खूबसूरत तस्वीर को शेयर कर भावुक हुए अरमान जैन, करीना ने किया यह कमेंट

आए दिन ऋषि कपूर को याद करते हैं उनके परिवार वाले
वहीं आए दिन ऋषि कपूर उनके परिवार के सदस्य की तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया करते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर के साथ गुजारे पुराने दिनों को याद करते हुए नीतू ने एक फैमिली फोटो शेयर की थी जोकि खूब वायरल हुई।

इस तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), बेटी रिधिमा (Riddhima kapoor sahani) और उनकी बेटी, सभी एक साथ एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा है कि 'काश यह तस्वीर ऐसे ही हमेशा पूरी रहती जैसी है।' 

ऋषि कपूर के निधन से सदमें में कपूर परिवार, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की बचपन की ये तस्वीर

वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अकसर अपने पिता को याद करती हुई नजर आती हैं। बता दें कि रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं। उनके लिए सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि जब मुंबई में ऋषि कपूर का निधन हुआ तो उस वक्त रिद्धिमा दिल्ली में थी। ऐसे में पिता को आखिरी अलविदा ना कह पाना रिद्धिमा के लिए बेहद मुश्किल था। बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था जिनके बाद रणबीर ने अपने पिता की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया था। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.