Thursday, Jun 01, 2023
-->
neha-dhupiya-birthday-special-news

B'day Special: नेहा धूपिया शादी से पहले कर चुकी हैं इन बड़ी हस्तियों को डेट

  • Updated on 8/27/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और मॅाडल नेहा धूपिया आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2002 में वह मिस फेमिना चुनी गई थी जिसके बाद उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में वह टॅाप 10 में सीलेक्ट की गईं थी। वहीं साल 2003 में नेहा ने फिल्म 'कयामत' से बॅालीवुड में अपना डेब्यू किया था।

बता दें कि नेहा धूपिया ने इस साल 10 मई को एक्टर अंगद बेदी से चोरी-छिपे शादी रचाई थी। काफी टाइम से इन दोनों के अफेयर्स की खबरें थी लेकिन अचानक से इन दोनों ने शादी कर के सबको चौंका दिया। पर ऐसा नहीं है कि ये नेहा धूपिया का पहला अफेयर रहा हो, इससे पहले भी नेहा धूपिया तीन लोगों को डेट कर चुंकि हैं।

Exclusive Interview: दिखाने से ज्यादा महसूस कराने में यकीन: आनंद एल रॉय

जिनमें नेहा का सबसे पहला रिलेशन 10 साल से भी ज्यादा चला, वहीं उनका तीसरा रिलेशन एक बहुत बड़े क्रिकेटर के साथ था। चलिए आपको बताते हैं नेहा का शादी से पहले किस-किस के साथ अफेयर रहा है। 

सबसे पहले उनका नाम स्क्वैश प्लेयर रित्विक भट्टाचार्य से जुड़ा। दोनों की मुलाकात साल 2000 में हुई थी। उस दौरान नेहा सिर्फ एक एड शूट किया करती थीं, वे बॅालीवुड का फेमस चेहरा नहीं थी।

Navodayatimes

इस दौरान नेहा और रित्विक की शादी की चर्चा जोरों पर थी लेकिन साल 2010 में किसी वजह से उनका ब्रेअकप हो गया। जी हां, 10 सालों तक चला था दोनों का ये रिश्ता लेकिन 2010 में फाइनली दोनों अलग हो गए थें। 

Navodayatimes

हालांकि नेहा ने कभी ये कबूल नहीं किया कि वे लंबे समय तक रित्विक भट्टाचार्य के साथ रिलेशन में रही हैं। जिसेक बाद नेहा का नाम जिम सिल्वेस्टर के साथ जुड़ा। इन दोनों ने भी एक दूसरे को डेट किया लेकिन इनका भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। नेहा प्यार से जिम को जिमी बुलाया करती थीं और उनका ये रिश्ता 3 साल तक चला।

Navodayatimes

कहा जाता है कि 3 साल तक दोनों काफी सीरियस रिलेशन में थे, इतना ही नहीं जिम इस कदर प्यार में पागल थे कि इस रिलेशन को चलाने के लिए वे भारत स्फिट हो गए थे। लेकिन अफसोस नेहा का ये अफेयर भी लंबे वक्त तक चल नहीं पाया। 

पुण्यतिथि: जानें कई सुपस्टार्स की आवाज रहे मुकेश के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

वहीं नेहा का तीसरा अफेयर भी  क्रिकेट जगत के बहुत बड़े सितारे युवराज सिंह के साथ था। बता दें कि इन दोनों का अफेसर काफी समय तक चर्चाओं में रहा। कई पार्टियों में इनका साथ में दिखना कॅामन हो गया था।

Navodayatimes

कहा जाता है कि युवराज सिंह को नेहा काफी पसंद आई थी लेकिन मीडिया के सामने नेहा ने युवराज के साथ इस रिलेशन को नकार दिया था। जिसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरों पर विराम लग गया था। नेहा का कहना था कि ये सिर्फ एक अफवाह है। उसके कुछ ही समय बाद युवराज ने हेजल से शादी कर ली थी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.