Wednesday, Mar 22, 2023
-->
neil nitin mukesh and asha bhosle singing video viral

आशा भोसले के साथ सुर मिलाते नजर आए नील नितिन मुकेश, गाया किशोर कुमार का ये अनमोल गाना

  • Updated on 9/5/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (neil nitin mukesh) अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'साहो' (saaho) की सक्सेस को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में नील नितिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नील नितिन सिंगर आशा भोसले (asha bhosle) के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। 

बता दें ये वीडियो गणेश महोत्सव की है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी ने धूमधाम से गणेश उत्सव बनाया। इसी दौरान आशा भोसले भी नील नितिन मुकेश के घर पहुंची। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

With our beloved @asha.bhosle Tai and my dearest @zanaibhosle , @nitinmukesh9 @nishinitinmukesh @rukminineilmukesh

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Sep 3, 2019 at 11:04am PDT

इसी बीच आशा भोसले  किशोर कुमार के फैमस गाने 'जान-ए-जां ढूंढता फिर रहा ' पर अपने सूर में चार चांद लगा दिए। वहीं इस वीडियो को कैप्शन देते हुए नील नितिन ने लिखा-गणेश उत्सव का दूसरा दिन, महान सिंगर आशा भोसले के साथ ये गुजर गया। 

प्रभास अभिनीत फिल्म 'साहो' के निर्माता और तिकड़ी शंकर एहसान लॉय सौहार्दपूर्ण तरीके से हुए अलग!

नील नितिन के अलावा साहो में इन स्टारर्स ने निभाई भूमिका
वहीं हाल ही में नील नितिन की फिल्म साहो रिलीज हुई थी। उनके अलावा इस फिल्म में  प्रभास, श्रद्धा कपूर , जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे थे। गुलशन कुमार की टी-सीरीज और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत 'साहो' सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.